Firing in marriage party in Patna bihar two killed owing to bullet injury

Firing in marriage party in Patna bihar two killed owing to bullet injury


ऐप पर पढ़ें

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर है जहां एक शादी समारोह में अंधाधुंध फायरिंग के बाद खुशी का माहौल मातम में बदल गया।  गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई।  घटना खगौल थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर की है।  शादी के दौरान मैरिज हॉल में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं जिसमें दो लोगों की जान चली गई।  पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और छानबीन में जुट गई है।  घटना के बाद शादी में शामिल कई लोग फरार हो गए। पुलिस वर और वधू पक्ष के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। मृतक जमुई और भागलपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बारात जमुई के मलयपुर से आई थी। मृतक गोल्डन सिंह और श्रवण सिंह बताये जा रहे हैं। दोनों मलयपुर के रहने वाले बताए जाते हैं। इस घटना से बिहार पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मरने वाले जीजा और साला थे। पुलिस ने मौके से छह खोखा बरामद किया है। शुक्रवार की शाम जमुई के मलयपुर थाना इलाके के मयलपुर गांव से पटना के दानापुर में बारात आई थी। मलयपुर गांव के निवासी टुन्नू सिंह के बेटे अमित कुमार सिंह उर्फ रोशन सिंह की शादी थी।  खगौल के मुस्तफापुर स्थित रुद्र मैरिज हॉल में शादी समारोह का आयोजन किया गया था।  सुबह करीब तीन बजे अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा मैरिज हॉल थर्रा उठा।  जब तक किसी को कुछ समझ में आता तब तक गोल्डन कुमार और श्रवन सिंह को गोली लग चुकी थी।  

जानकारी मिल रही है कि मरने वाला गोल्डेन सिंह दूल्हे अमित सिंह का भाई था और श्रवण सिंह उसकी बहन के पति यानी बहनोई थे। बदमाशों ने गोली मारकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।  घटना के बाद मैरिज हॉल में अफरा तफरी मच गई। घटना से  चीख पुकार मच गई। बड़ी संख्या में रिश्तेदार और शादी में शामिल होने आए लोग मौके से निकल गए जो बाद में बदमाशों के भाग जाने के बाद पहुंचे।

बिहार में शिक्षा के मंदिर में घिनौनी वारदात, बकाया के लिए दूसरी क्लास के बच्चे को हॉस्टल संचालिका ने किया किडनैप

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि मृतक गोल्डन सिंह साला था।  वह जमुई करने वाला था जबकि दूसरा मृतक श्रवण सिंह उसका जीजा था।  वह भागलपुर का रहने वाला था।  ससुराल में शादी समझ में शामिल होने वाला आया था।  बताया जाता है कि श्रवण सिंह के सिर में गोली मारी गई वहीं गोल्डन सिंह के सीने में गोली लगी है पुलिस घटनास्थल पर छानबीन कर रही है।  मौके से अच्छा खोखे बरामद किए जाने की भी जानकारी मिल रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *