FIR lodged against Rohini Acharya in Chhapra accused of creating ruckus at booth and influencing voting

FIR lodged against Rohini Acharya in Chhapra accused of creating ruckus at booth and influencing voting


ऐप पर पढ़ें

छपरा शहर के बड़ा तेलपा मोहल्ले में स्थित बूथ संख्या 318 व 319 पर 20 मई को लोकसभा चुनाव के दिन हुए हंगामा और मारपीट की घटना के बाद टाउन थाने में बड़ा तेलपा मोहल्ले के मनोज कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि राजद प्रत्याशी ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर फर्जी मतदान करने का दबाव बनाया। उनके साथ पूर्व एमएलसी भोला राय व 50 से अधिक लोग मौजूद थे। राजद समर्थक व रोहिणी आचार्य भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। इसके बाद रोहिणी ने जान मारने की धमकी दी और एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गयी, जिनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। इस मामले में रोहिणी आचार्य समेत 8 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इनमें पूर्व एमएलसी भोला राय, प्रोफेसर योगेन्द्र यादव, अंगद कुमार यादव, दिलीप कुमार राय, मंगल राय, संजय चौरसिया व राहुल कुमार राय शामिल है।

वहीं छपरा में चुनावी हिंसा के बाद सारण जिले में इंटरनेट मीडिया पर लगाई गई रोक अब 25 मई तक बढ़ा दी गयी है। गृह विभाग की विशेष शाखा ने इससे जुड़ा नया आदेश जारी किया है। पहले 23 मई तक ही इंटरनेट सेवा बाधित रखने का निर्देश दिया गया था। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में महाराजगंज सीट पर होने वाले चुनाव को देखते हुए अब इस रोक की अवधि बढ़ाकर 25 मई तक कर दी गयी है। बुधवार को जारी विभागीय आदेश के अनुसार, सारण के डीएम और एसपी की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट में यह आशंका जताई गई है कि महाराजगंज में होने वाले चुनाव में सारण के कुछ असामाजिक तत्व इंटरनेट का इस्तेमाल आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार या अफवाह फैलाने में कर सकते हैं। ऐसे में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इंटरनेट मीडिया पर रोक की अनुशंसा की गई। 

पहले गोलीबारी करवाओ, फिर घड़ियाली आंसू बहाओ; छपरा बवाल को लेकर रोहिणी आचार्य पर भड़के मांझी

चिराग पासवान ने छपरा गोलीकांड की जांच की मांग की

इस बीच लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने छपरा गोलीकांड पर छपरा गोलीकांड की जांच करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि चुनाव के समय इस तरह की हिंसक झड़प कतई उचित नहीं है। यह चिंताजनक है। चुनाव में हर किसी को संयम बरतना चाहिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *