During election rally in Katihar Nitish Kumar made big revelation about Amit Shah

During election rally in Katihar Nitish Kumar made big revelation about Amit Shah


ऐप पर पढ़ें

Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि जब हम इधर उधर बीच में हुए थे, तब भी अमित शाह बात करते थे। उन्होंने कहा कि हम अब कहीं बाएं दाएं नहीं जाएंगे, जहां हैं वहीं रहेंगे। रविवार को कटिहार में एनडीए उम्मीदवार दुलाल चंद गोस्वामी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे सीएम नीतीश ने अपने भाषण के दौरान ये बातें कहीं। इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। नीतीश कुमार ने कहा कि हमारा संबंध बीजेपी से आज का नहीं है। जब नामकरण हुआ तब से हम बीजेपी के साथ हैं।

अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में पहले कोई काम नहीं होता था। पति-पत्नी का राज था। शाम में कोई नहीं निकलता था। नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा कि उन लोगों को हम दो बार मौका दिए, गड़बड़ करते रहे। हम अलग हो गए। 

बता दें कि मुस्लिम बहुल सीमांचल के तीन जिला कटिहार, पूर्णिया किशनगंज में 26 अप्रैल को वोटिंग है। सीमांचल की इन तीनों सीटों पर जदयू लड़ रही है। कटिहार में महागठबंधन से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। तारीक अनवर चुनाव लड़ रहे हैं. इस क्षेत्र में चुनाव को लेकर जनसभा का दौर शुरू हो गया है। आज केंद्रीय मंत्री अमित शाह और सीएम नीतीश ने लोगों को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *