due to Demand of five lakh rupees and a car husband and his family murdered the pregnant woman , बिहार न्यूज

due to Demand of five lakh rupees and a car husband and his family murdered the pregnant woman , बिहार न्यूज


ऐप पर पढ़ें

बिहार के सीवान में देर रात बंद कमरे में एक विवाहिता की लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। यह घटना सीवान के अकोल्ही गांव की है। मृतिका उपेन्द्र सिंह की पत्नी सपना देवी 25 साल की बताई गई हैं। बताया जा रहा है कि सपना गर्भवती थी। ससुराल वाले शादी के बाद से लगातार उसे दहेज न देने के कारण ताने मारते रहते थे। ताने बढ़कर अक्सर मारपीट तक पहुंच जाते थे। इससे सपना पर मानसिक दबाव बहुत बढ़ गया था।

मायके पक्ष के लोगों को सूचना ग्रामीणों ने फोन पर दी। मृतका के पिता दरौली थाना क्षेत्र के दोन खुर्द निवासी अखिलेश्वर सिंह ने थाने में दिए आवेदन में कहा है की शादी के बाद उसकी बेटी को ससुराल पक्ष वालों से हमेशा ताना मिलता था। मारपीट की जाती थी। वहीं दामाद उपेन्द्र सिंह, सास कलपती देवी और ननद नीलम देवी के द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाता था। इससे उसकी बेटी मानसिक तनाव में रहती थीं। 

अखिल्श्वर सिंह ने दहेज में पांच लाख रुपए और चार पहिया वाहन मांगने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार का कहना है कि मृतका के पिता का लिखित आवेदन पुलिस को मिला है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतका के गर्भ में पल रहे नवजात की खबर फैलते ही चारो तरफ हड़कंप मच गया।

वहीं मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतका के पिता ने आवेदन देकर तीन लोगों को जहां आरोपित किया है। वहीं अपने आवेदन में उसने मृतका के गर्भवती होने की बात कही है। थाना क्षेत्र के अकोल्ही गांव में शुक्रवार की सुबह विवाहिता की मौत के बाद सनसनी फैल गई। वहीं आरोपित ससुराल पक्ष वाले घटना के बाद घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। क्या कहते हैं थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *