Did not do anything for my family but those people CM Nitish targets Lalu family

Did not do anything for my family but those people CM Nitish targets Lalu family


ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को मधेपुरा के आलमनगर, खगड़िया के बेलदौर और अररिया लोकसभा के रानीगंज में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि वर्ष 2005 के पहले और अब के बिहार के हालात क्या हैं। आपलोग जान ही रहे हैं। नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए लालू परिवार घेरा। उन्होने कहा कि वो सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं। मेरे लिए पूरा बिहार ही मेरा परिवार है। अटल, मोदी और हम कभी अपने परिवार के लिए नहीं बल्कि राज्य, समाज एवं देश हित को ध्यान में रख कर काम किया। जिसका परिणाम है कि हिंदू, मुस्लिम, अगड़ा व पिछड़ा का झगड़ा बंद हो गया है।

उन्होंने कहा कि 2005 में सरकार में आने के बाद हमलोगों ने भाजपा के साथ मिलकर एक-एक काम करवाया। बड़ी संख्या में शिक्षकों की बहाली करवायी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टर की उपस्थिति करवाई। उन्होंने कहा कि लोगों के शिक्षित होने से प्रजनन दर में कमी आई है। दूसरे राज्यों की तुलना में बिहार में प्रजनन दर बहुत ज्यादा थी। पहले प्रजनन दर 4.3 थी। लड़कियों की पढ़ाई के कारण पिछले साल प्रजनन दर घटकर 2.9 हो गयी है। अब प्रजनन दर के लिए फिर सर्वे हो रहा है। इसमें फिर प्रजनन दर घटेगी।

 मदरसा शिक्षा को बेहतर बनाने, कब्रिस्तान की घेराबंदी कराने आदि कार्य बड़े पैमाने पर हुए। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अगर आपलोग हमलोगों को हटवा दीजिएगा तो फिर पुरानी स्थिति से गुजरना होगा। आपके समुदाय का कोई काम नहीं करेगा। हमलोग आप लोगों के लिए जो काम कर रहे हैं उसको मत भूलिएगा। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने मिलकर विकास करने का काम किया, उसमें भाजपा ने कोई अड़ंगा पैदा नहीं किया, बल्कि उसने आवश्यक सहयोग किया। वर्ष 1995 से हम भाजपा के साथ हैं और साथ रहेंगे।

जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार के विकास में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो भूमिका निभाई वैसी भूमिका अब तक के किसी मुख्यमंत्री ने नहीं निभाई है। कहा कि वे जो कहते हैं वह करते हैं। केन्द्र सरकार द्वारा भी लगातार विकास किया जा रहा है। वहीं भाजपा के एमएलसी अनामिका पटेल, लोजपा आर के प्रत्याशी राजेश वर्मा, विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने भी सभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *