Cricket for voting in Bihar what is IVL plan to increase voting percentage in Lok Sabha election 2024

Cricket for voting in Bihar what is IVL plan to increase voting percentage in Lok Sabha election 2024


ऐप पर पढ़ें

Bihar Lok Sabha Election 2024: कुल सात चरणों में देश भर में लोकसभा चुनाव हो रहा है। 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को हुए दो चरणों के चुनाव में मतदान का प्रतिशत 2019 की तुलना में कम रहे। इसे देखते हुए वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए नए नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसके तहत  पटना का जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) 15 दिनों तक गुलजार रहेगा। मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए नगर निगम की ओर से इंडियन वोटर लीग (आईवीएल) का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत क्रिकेट मैच का आयोजन होगा। इसके लिए गंगा के किनारे पिच बना दी गई हैं।

हर क्षेत्र के लोगों की भागीदारी क्रिकेट मैच में हो, इसके लिए टीम चयन किया जा रहा है। 10 से 25 मई के बीच मैच का आयोजन होना है। दीघा जेपी सेतु घाट से गेट नंबर 88 घाट तक नगर निगम ने सफाई कराई है। नगर निगम के वार्ड स्तर पर कुल 75 टीम बनाई गई हैं। ऐसे मतदाता जो पहली बार वोट करेंगे उन्हें भी मैच खेलने के लिए आमंत्रित किया गया है। क्रिकेट मैच रोज शाम को शुरू होगा। इसीलिए लाइट की व्यवस्था की जा रही है। दर्शकों के बैठने के लिए भी व्यवस्था हो रही है। नगर आयुक्त अनिमेष पराशर ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

गंगा किनारे सोमवार को तैयार हो रही पिच 

इंडियन वोटर लीग क्रिकेट मैच खेलने के लिए कुल 80 टीम बनाई गई हैं। इसमें नगर निगम के पार्षद, सामाजिक सेवा से जुड़े लोग, एनजीओ, अधिकारी, पत्रकार, व्यवसायी आदि शामिल हैं। मैच खेलने के दौरान लोग पहली जून को होने वाला मतदान पर चर्चा भी करेंगे। इस विषय पर चर्चा होनी है कि शहरी क्षेत्र में कैसे अधिक से अधिक मतदान किया जाए। नगर निगम उन विधानसभा क्षेत्र पर विशेष ध्यान दे रहा है जहां पिछले चुनाव में कम मतदान हुआ था।

गंगा किनारे बनेगा फूड स्ट्रीट

क्रिकेट मैच के दौरान गंगा किनारे फूड स्ट्रीट बनाया जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि स्ट्रीट वेंडरों से कहा गया है कि वे गंगा किनारे तरह-तरह के व्यंजनों का स्टॉल लगाएं। जो लोग मैच देखने आएंगे वे वहां इन व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं। यह पहला मौका है जब निगम की ओर से गंगा किनारे फूड स्ट्रीट की व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *