Controversy over Valmiki Nagar After Aurangabad Purnia former Bihar Congress Chief questions RJD – औरंगाबाद, पूर्णिया के बाद वाल्मीकिनगर पर भी विवाद, पूर्व बिहार कांग्रेस चीफ ने पूछा

Controversy over Valmiki Nagar After Aurangabad Purnia former Bihar Congress Chief questions RJD – औरंगाबाद, पूर्णिया के बाद वाल्मीकिनगर पर भी विवाद, पूर्व बिहार कांग्रेस चीफ ने पूछा


ऐप पर पढ़ें

बिहार महागठबंधन में लोकसभा सीटों का बंटवारे पर आरजेडी एवं कांग्रेस में तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है। औरंगाबाद और पूर्णिया के बाद अब वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर भी घमासान छिड़ गया है। बताया जा रहा है कि उत्तर बिहार की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट आरजेडी इस बार कांग्रेस को नहीं दे रही है। बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से पूछा कि बिहार में सीट बंटवारा आरजेडी की मर्जी पर क्यों छोड़ दिया गया। यह बहुत ही निराशाजनक है।

अनिल शर्मा ने बीते 24 घंटे के भीतर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। इसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बिहार में आरजेडी 9 सीटें देने जा रही है। 9 सीटें मिलना राहत की बात है, लेकिन औरंगाबाद, नवादा, बेगूसराय, बक्सर और खास तौर पर वाल्मीकि नगर जैसी सीटों को आरजेडी की मर्जी पर छोड़ने निराशा की बात है। वाल्मीकि नगर से कांग्रेस पिछली बार महज 22 हजार वोटों से चुनाव हारी थी।

अनिल शर्मा ने कहा कि बिहार के कांग्रेस नेता बेहतर संभावना वाली वाल्मीकि नगर सीट को आरजेडी के लिए छोड़े जाने के बारे में जानकर पूरी तरह हताश हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान पूर्णिया और बेगूसराय जैसी सीटों को पाने के लिए सीट बंटवारे में आखिरी दम तक प्रयास कर रहा है। मगर औरंगाबाद और वाल्मीकि नगर जैसी सीटों को ऐसे ही छोड़ दिया गया।

आरजेडी और कांग्रेस में बनेगी सहमति? महागठबंधन में सीट बंटवारे का आज हो सकता है ऐलान

ए पूर्णिया और बेगूसराय की सीटों को हासिल करने के लिए सीट बंटवारे में अंतिम गंभीर प्रयास कर रहा है,लेकिन औरंगाबाद और वाल्मीकिनगर जैसी सीटों को निखिल कुमार और प्रवेश कुमार मिश्रा के लिए लेने के लिए समान प्रयास नहीं कर सका। बता दें कि वाल्मीकि नगर से पत्रकार से नेता बने प्रवेश मिश्रा टिकट के प्रबल दावेदार थे। वे पहले भी यहां से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

औरंगाबाद और पूर्णिया सीट आरजेडी ने कांग्रेस को नहीं दी

बता दें कि बिहार की औरंगाबाद और पूर्णिया लोकसभा सीट आरजेडी ने इस बार कांग्रेस को नहीं दी है। औरंगाबाद से कांग्रेस नेता निखिल कुमार के समर्थकों ने आरजेडी के खिलाफ हल्ला बोला हुआ है। आरजेडी ने यहां से अभय कुशवाहा को टिकट दिया है। वहीं, पूर्णिया लोकसभा सीट पर भी आरजेडी ने विधायक बीमा भारती को उतार दिया है, जबकि कांग्रेस से पूर्व सांसद पप्पू यादव यहां से चुनाव लड़ने की मांग कर रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *