CM Nitish Kumar to give appointment letters to 9888 Amin Kanungo today first programme after elections

CM Nitish Kumar to give appointment letters to 9888 Amin Kanungo today first programme after elections


ऐप पर पढ़ें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को 9888 नवनियुक्त पदाधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला समारोह होगा, जिसमें सीएम नीतीश नियुक्ति पत्र वितरण करेंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के नवनियुक्त 9 हजार 888 पदाधिकारियों और कर्मियों को बुधवार को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। इसके लिए मुख्य समारोह पटना स्थित सचिवालय के संवाद कक्ष में आयोजित किया जाएगा। नियुक्ति पत्र लेने वालों में अधिकतर अमीन और कानूनगो हैं।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को सबसे अधिक 8035 विशेष सर्वेक्षण अमीन को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा 742 विशेष सर्वेक्षण लिपिक, 758 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो और 353 विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र मिलेगा। इस मौके पर सीएम नीतीश के अलावा राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल, विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे। 

कार्यक्रम के दौरान चुनिंदा 75 कर्मचारियों को ही नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों दिए जाएंगे। शेष कर्मियों को संबंधित जिलों में डीएम की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित कर नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। नियुक्त कर्मियों में सबसे ज्यादा गया जिले के हैं।

शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग के लिए बनेगी नई नीति, शिक्षा विभाग की हाईलेवल कमेटी गठित

बता दें कि पिछले महीने संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का यह पहला नियुक्ति पत्र वितरण समारोह है। नीतीश सरकार ने अगले विधानसभा चुनाव तक राज्य में 10 लाख से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसी क्रम में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किए जाते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *