Chirag Paswan is fake Hanuman without tail RJD spokesperson Urmila Thakur spoke

Chirag Paswan is fake Hanuman without tail RJD spokesperson Urmila Thakur spoke


ऐप पर पढ़ें

अभी कुछ दिन पहले ही आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की चुनावी सभा में लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान की मां और परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जमकर सियासी घमासान मचा था। इस बीच आरजेडी प्रवक्ता उर्मिला ठाकुर ने भी चिराग पासवान और उनकी मां पर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने चिराग पासवान को बिना पूंछ वाला नकली हनुमान बताया है। उर्मिला ठाकुर ने चिराग पासवान के साथ-साथ उनकी मां पर भी जोरदार हमला बोला और कहा कि दूसरे का घर उजाड़ने वाली मां की गोद में पले चिराग गरीबी और लोगों का दुःख-दर्द क्या समझेंगे?

उन्होंने कहा कि मैं बेगूसराय जिले से आती हूं, जहां से मैं जिला पार्षद बनी थी। वहां पर एक गांव है। उस गांव के भिखार पासवान की जी की बहन से रामविलास पासवान की शादी हुई थी, जो उनकी पहली पत्नी है। वह हमारे घर की बेटी है और जो चिराग पासवान जी हैं और उनका जहां पर लालन-पालन हुआ है, जिस मां की गोद में पले हैं, वह दूसरे के घर-परिवार को उजाड़ने वाली मां है। 

इस बीच बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने आरजेडी प्रवक्ता उर्मिला ठाकुर द्वारा चिराग पासवान की मां को अपशब्द कहे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उम्मीद नहीं थी। संविधान किसी को इजाजत नहीं देता कि लोकतांत्रिक तरीके से किसी के अधिकार को लुटे। जनक राम ने आरजेडी के 15 साल के शासन पर प्रहार करते हुए कहा कि 15 साल के राज को जनता ने देखा है कि कैसे 15 साल तक बिहार में गरीबों के अधिकार लूटे गए। धन्यवाद मनाइए की लोगों ने पीएम मोदी पर भरोसा किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *