Bihar weather Temperatures cross 48 in Bihar 54 year old record broken in Gaya Meteorological Department issued advisory

Bihar weather Temperatures cross 48 in Bihar 54 year old record broken in Gaya Meteorological Department issued advisory


ऐप पर पढ़ें

सूरज की प्रचंड किरणें और शुष्क पछुआ के प्रवाह से बिहार के 15 शहरों में हीट वेव की स्थिति हो गई है। इनमें दस शहरों में भीषण लू की जबकि पांच शहरों में लू की स्थिति है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बिहार के जिले गर्मी से अधिक बेहाल है। बुधवार को औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन में बिहार के किसी शहर का अधिकतम तापमान है। वहीं गया में अधिकतम तापमान का 54 साल का रिकॉर्ड टूट गया। बुधवार को गया का अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री रहा। इससे पहले 14 मई 1970 को गया का अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री दर्ज किया गया था। इधर पटना न्यूनतम तापमान के उच्च स्तर पर पहुंचने से गर्म रात की चपेट में आ गया हैं। पटना का अधिकतम तापमान बुधवार को 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

10 जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार

गया, शेखपुरा, डेहरी एवं विक्रमगंज (रोहतास), बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, नवादा, राजगीर, जीरादेई (सीवान) और अरवल में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया । गया, शेखपुरा, जमुई, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, बेगूसराय, नवादा, अरवल, विक्रमगंज (रोहतास) भीषण लू की चपेट की रहे वहीं डेहरी(रोहतास), वैशाली, पुपरी(सीतामढ़ी), जीरादेई(सीवान), मुंगेर में हीट वेव लू की स्थिति रही।  

बिहार में प्रचंड गर्मी के कारण 8 जून तक स्कूल बंद, सीएम नीतीश ने लिया फैसला

फिलहाल राहत नहीं, सतर्कता बरतें:  मौसम विभाग 

मौसम विभाग के अनुसार शुष्क हवाओं के प्रवाह से आसमान साफ है। सूरज की किरणों के पृथ्वी तक पहुंचने में विशेष अवरोध नहीं है। सूबे में बारिश का कोई चिह्नित सिस्टम भी नहीं है। इस वजह से प्रचंड तापमान की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने वर्तमान मौसमीय परिस्थिति कोदेखते हुए लोगों को सतर्कता बतरने की अपील की है। एक जून को अधिकतम तापमान में कुछ जगहों पर आंशिक कमी आ सकती है। उत्तर बिहार में एक दो जगहों पर छिटपुट बारिश के भी आसार हैं। 

बिहार में जगह-जगह गर्मी का तांडव, स्कूलों में बच्चे बेहोश होकर गिरे; 50 से ज्यादा बीमार

गर्म रात का कहर झेल रहा है पटना

पटना में भी दिन में प्रचंड गर्मी है। हीट वेव जैसे हालात बने हुए हैं। यहां गर्म रात की स्थिति बन गई है। सुबह में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पार कर गया है। लोगों को जागते ही वातावरण में तपिश का एहसास हो रहा है। आम लोगों से लेकर पशु पक्षी तक बेहाल हैं। मॉर्निंग वॉकरों की कमी पार्कों में दिखने लगी हैं। मंडी में मौन है और सड़कों पर सन्नाटा। पंखा और कूलर फेल हो गया है। दिनभर एसी के पास बैठे रह रहे हैं। लोग शीतल पेय से गला तर कर चिकित्सीय निर्देशों का पालन कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *