Bihar Top News Today 8 March 2024 Mahashivratri Nitish Kumar foreign tour JDU BJP NDA seat sharing Lalu Tejashwi Yadav Chirag Paswan RJD Congress

Bihar Top News Today 8 March 2024 Mahashivratri Nitish Kumar foreign tour JDU BJP NDA seat sharing Lalu Tejashwi Yadav Chirag Paswan RJD Congress


Bihar Top News Today 8 March:  बिहार की लोकसभा सीटों की उम्मीदवारी पर  दिल्ली BJP का मंथन जारी जारी है। राज्य भर में आज महाशिवरात्रि की धूम है। सभी जिलों में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। बिहार के मुजफ्फरपुर में कार पर सवाल नशे में धुत युवकों ने गुरुवार की रात तांडव मचा दिया।  तीन को कुचल दिया और पुलिस इंस्पेक्टर बाल बाल बचे।  सीमांचल में चुनावी बिगुल बजने वाला है लेकिन टिकट की मुश्किल बरकरार है। नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी हर घर नल जय योजना में भारी गड़बड़ी उजागर हुआ है। उसके बाद पीएचईडी विभाग में हर घर नल का जल योजना से जुड़ी 11 हजार से अधिक निविदाएं रद्द कर दी गईं। शुक्रवार 8 मार्च 2024 को बिहार की बड़ी खबरें यहां पढ़ें-

लालू यादव के 9 बच्चे क्यों, गोपाल मंडल ने दिया ज्ञान, नीतीश से बढ़ रही JDU एमएलए की दूरी?

कभी बिगड़े बोल तो कभी विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले जनता दल यूनाइटेड के विधायक गोपाल मंडल का लाली यादव पर बड़ा बयान आया है। इस बार उन्होंने ज्ञान दिया है कि लालू यादव के 9 बच्चे क्यों हो गए। उन्होंने क्यों अपना परिवार इतना बड़ा कर लिया? तेजस्वी यादव आरजेडी की जन विश्वास रैली में मोदी का परिवार मुद्दा बनने के बाद गोपाल मंडल का यह बयान बहुत महत्वपूर्ण है। नीतीश कुमार के एमएलए गोपाल मंडल उर्फ नरेंद्र कुमार नीरज इन दोनों लालू यादव की तारीफ करते देखे जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें।

लोकसभा चुनावः सीमांचल पर असमंजस में सभी दल, टिकट फाइनल करने में क्या पेंच फंस रहा? जानें

लोकसभा चुनाव को लेकर किसी भी दिन अधिसूचना जारी हो सकती है। सीमांचल में पहले चरण में चुनाव होते रहा है। ऐसे में अप्रैल में यहां चुनाव संभावित है। चुनावी बिगुल बजने वाला है लेकिन टिकट की मुश्किल बरकरार है। अल्पसंख्यक बहुल सीमांचल में जदयू के पाले में दो, कांग्रेस और भाजपा के पास एक-एक सीट है। पूर्णिया व कटिहार सीट जदयू के पास, किशनगंज कांग्रेस और अररिया सीट भाजपा के पास है। सीमांचल की राजनीति पर पटना से लेकर दिल्ली तक की नजर रहती है। 2024 लोस चुनाव से ठीक पहले जदयू व भाजपा के एक साथ आने से स्थिति फिर कमोबेश 2019 की तरह ही हो गयी है। मगर इस बार टिकट का पेश है। पूरी खबर पढ़ें।

बिहार में कार सवार का तांडव; तीन को कुचला, पुलिस का राइफल छीन फरार, बाल बाल बचे इंस्पेक्टर

बिहार के मुजफ्फरपुर में कार पर सवाल नशे में धुत युवकों ने गुरुवार की रात तांडव मचा दिया।  कल्याणी अंडी गोला मोड़ के पास कार सवारों के राइफल छीनने की घटना के बाद करीब तीन घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। कार की चपेट में आने से चोटिल हुए सब्जी विक्रेता आकाश कुमार, रोहित कुमार और अनिल कुमार ने बताया कि जवाहरलाल रोड की ओर से आए कार सवार तीन युवक अंडी गोला की ओर मुड़ना चाह रहे थे। पूरी खबर पढ़ें।

नीतीश कुमार के ड्रीम स्कीम में लगा चूना? मंत्री विजय सिन्हा ने हर घर नल का जल योजना के 11 हजार टेंडर रद्द किया

नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी हर घर नल जय योजना में भारी गड़बड़ी उजागर हुआ है। उसके बाद पीएचईडी विभाग में हर घर नल का जल योजना से जुड़ी 11 हजार से अधिक निविदाएं रद्द कर दी गईं। निविदा प्रक्रिया सही तरीके से नहीं होने और गड़बड़ी के कारण रद्द करने की बात कही गई है। उप मुख्यमंत्री सह पीएचईडी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद निविदा रद्द करने की घोषणा की। पूरी खबर पढ़ें।

कब थमेगा केके पाठक और राजभवन का विवाद? राज्यपाल ने शिक्षा विभाग के आदेश पर फिर लगाई रोक

बिहार के विश्वविद्यालयों में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की दखल और उच्च शिक्षा के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर राजभवन के साथ उनका विवाद बढ़ता ही जा रहा है। राज्यपाल आरवी आर्लेकर कई बार आपत्ति जता चुके हैं लेकिन केके पाठक मानने को तैयार नहीं हैं। विवाद का असर अब विश्वविद्यालयों के काम काज पर भी पड़ने लगा है। इस बीच राजभवन का नया आदेश सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें।

बिहार की हवा में जहर घोल रहे ईंट भट्ठे, हेल्थ के लिए थर्मल पावर की तरह घातक; रिपोर्ट से खुलासा

बिहार में कार्बन का सबसे अधिक उत्सर्जन थर्मल पावर प्लांट से होता है। दूसरे स्थान पर ईंट भट्ठे है। ईंट भट्ठे से प्रति वर्ष 11.6 मिलियन टन कार्बन का उत्सर्जन हो रहा है। इसका खुलासा बिहार की जलवायु अनुकूल व न्यून कार्बन प्रारूप पर आधारित जारी रिपोर्ट से हुआ है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स की टीम ने राज्य में स्थापित 7000 ईंट भट्ठों में से 2000 का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की। इसमें पाया गया कि बिहार के ज्यादातर भट्ठे संचालन एक लाख लाल ईंट पकाने में लगभग 30 टन कोयला का उपयोग कर रहे है। पूरी खबर पढ़ें।

घर में घुसकर नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी युवक की कुटाई; गंभीर हालत में PMCH रेफर

बिहार के जहानाबाद में बदमाशों ने घर में घुसकर एक नाबालिग की इज्जत लूट ली।  कड़ौना ओपी क्षेत्र के सेवनन गांव की निवासी एक किशोरी  के साथ बुधवार को उसके घर में घुसकर उसे अकेली पाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हल्ला होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जूट गई और आरोपित युवक को पकड़कर पिटाई की। सूचना पाकर ओपी  की पुलिस गांव में पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार किया। पिटाई से घायल होने के कारण आरोपित युवक को सदर अस्पताल में इलाज कराने के बाद पुलिस हिरासत में उसे  पीएमसीएच रेफर किया गया है। पूरी खबर पढ़ें।

Bihar Weather: पछुआ के प्रभाव से सुबह शाम ठंड तो दोपहर में गर्मी, जानें कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

बिहार में मौसम का मिजाज मानव स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक मोड़ पर है। पछुआ हवा का प्रभाव देखा जा रहा है जिसके कारण 24 घंटे में अलग-अलग समय में मौसम के तेवर बदले हुए रहते हैं। अमूमन सुबह और शाम में सर्दी सताने लगती है जबकि दोपहर में गर्मी लगती है। मार्च के शुरुआती दिनों में पहाड़ी इलाकों में हिमपात की स्थिति बन रही है। इसलिए शाम केतापमान में गिरावट देखी जा रही  है। लेकिन दोपहर में तेज धूप की वजह से हाफ स्वेटर पहनना भी मुश्किल होता है। डॉक्टर का कहना है कि इस मौसम में बहुत सावधानी की जरूरत पड़ती है क्योंकि बीमार पड़ने का खतरा बहुत बढ़ जाता है। बृहस्तपतिवार को शाम में तापमान में गिरावट का ट्रेंड दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *