Bihar Todays Chanakya News 24 Exit Poll predicts BJP NDA RJD Congress seats

Bihar Todays Chanakya News 24 Exit Poll predicts BJP NDA RJD Congress seats


ऐप पर पढ़ें

Bihar Todays Chanakya News 24 Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ चुके हैं। टुडेज चाणक्या न्यूज 24 के एग्जिट पोल में भी एनडीए गठबंधन को भारी बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। टुडेज चाणक्या न्यूज 24 के बिहार एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को यहां पर 36 से ज्यादा सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा इस एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को यहां पर मात्र 4 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि लगभग सभी एग्जिट पोल में केंद्र में एनडीए गठबंधन की सरकार बनने की संभावना जताई गई है। आंकड़ों में एनडीए गठबंधन 400 सीटों के करीब जाती दिखाई दे रही है। 

अन्य दलों को एक भी सीट नहीं

टुडेज चाणक्या के बिहार एग्जिट पोल में भाजपा और सहयोगी दलों को 51 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। भाजपा के साथ जेडीयू, एलजेपीआर, हम और आरएलएम हैं। वहीं, कांग्रेस, आरजेडी, वीआईपी और लेफ्ट के इंडिया गठबंधन को 37 फीसदी वोट जाने का अनुमान है। अन्य को 12 फीसदी वोट जाने की बात कही गई है। सर्वे के मुताबिक सभी सीटें एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच बंट रही हैं। अन्य दलों को एक भी सीट मिलने का अनुमान नहीं है। 

गौरतलब है कि अंतिम चरण के मतदान के साथ ही 19 अप्रैल से शुरू हुई मैराथन मतदान प्रक्रिया का समापन हो गया। इस चरण में बिहार की आठ सीटों पर भी वोट डाले गए। मतदान प्रतिशत बताने वाले निर्वाचन आयोग ऐप पर रात आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार आखिरी चरण में मतदान प्रतिशत 59.15 रहा। इसमें बिहार बिहार में 49.58 वोटिंग होने की बात कही गई है। निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहाकि भारतीय मतदाताओं ने 18वीं लोकसभा के गठन के लिए अपने सबसे प्रिय अधिकार का प्रयोग किया है। भारतीय लोकतंत्र और भारतीय चुनाव ने एक बार फिर कमाल किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *