Bihar Special status and talks with Nepal on floods what JDU demand in all party meeting

Bihar Special status and talks with Nepal on floods what JDU demand in all party meeting


ऐप पर पढ़ें

संसद के आगामी सत्र को लेकर नई दिल्ली में रविवार को आयोजित हुई सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने दो प्रमुख मुद्दे उठाए। जेडीयू ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा या स्पेशल पैकेज दिलाने और बाढ़ की समस्या का समाधान निकालने की मांग की। राज्यसभा सांसद एवं जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि विशेष राज्य के दर्जे की मांग पार्टी की लंबे समय से रही है। साथ ही बिहार में बाढ़ की वजह से सरकार के हर साल हजारों करोड़ रुपये खर्च हो जाते हैं। इसका समाधान निकालने के लिए भारत सरकार को नेपाल से बातचीत करनी चाहिए।

संजय झा ने रविवार को नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि हम लोगों ने सर्वदलीय बैठक में बिहार के लिए खासकर दो मांगें उठाईं। सबसे पहले तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके लिए गांधी मैदान से लेकर रामलीला मैदान तक रैलियां कीं। अगर केंद्र सरकार को लगता है कि इसमें तकनीकी समस्या है तो विशेष पैकेज ही दे दिया जाए। 

झा ने कहा कि इसके अलावा बिहार में बाढ़ एक गंभीर समस्या है। हर साल बाढ़ की वजह से राज्य सरकार का एक बड़ा बजट खर्च हो जाता है, जिसका विकास कार्य में उपयोग हो सकता था। इसमें सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय सीमा नेपाल से जो पानी आता है, वो है। ऐसे में भारत सरकार को नेपाल से बातचीत कर जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए। जब तक यह समाधान नहीं होता, तब तक बिहार की सीमा में कुछ काम होना चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार ने हाल ही में एक टीम भी बिहार भेजी है। 

देश में जाति जनगणना कराने के समर्थन में चिराग पासवान, लेकिन रख दी ये शर्त

बता दें कि संसद का मॉनसून सत्र सोमवार से शुरू होने वाला है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार अपना पहला पूर्णकालिक बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार 23 जुलाई को संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बजट में बिहार को विशेष दर्जा या स्पेशल पैकेज मिल सकता है। मॉनसून सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें पक्ष और विपक्ष की सभी पार्टियों के नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *