Bihar Monsoon heavy rainfall today most of the districts relief from heatwave in entire Bihar

Bihar Monsoon heavy rainfall today most of the districts relief from heatwave in entire Bihar


ऐप पर पढ़ें

Bihar Weatjer Monsoon Update:  बिहार में मानसून ने दस्तक दे दी। गुरुवार को काले बादलों के साथ रिमझिम फुहारों से कई जिले तर हो गए। बिहार में मानसून के आगमन की तिथि 13 जून है। इस बार यह एक हफ्ते की देरी से पहुंचा है। हालांकि, तेज गति के कारण पहले ही दिन 14 जिलों में मानसून का प्रसार हो चुका है। इससे तापमान गिरा और लोगों को तपिश से राहत मिली है। हालांकि, पटना में उमस बरकरार रही। अगले एक-दो दिनों में पटना, गया सहित छपरा तक मानसून के प्रसार के आसार प्रबल हैं।

प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज बारिश का अलर्ट

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों के गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी। वहीं पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी और छपरा जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून की टर्फ लाइन बिहार और बंगाल के बीच है।  19 जून की रात में मॉनसून पश्चिम बंगाल से बिहार की ओर बढ़  गया।  किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते मॉनसून की एंट्री बिहार में हुई।  

मौसम विभाग के अनुसार 21 जून यानी आज से सीमांचल और आसपास के क्षेत्र में मॉनसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। 22 जून को सबसे अधिक झमाझम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई जा रही है। इससे पहले 20 जून को राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश हुई जिससे तपती गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली। पूर्णिया में सबसे ज्यादा बारिश हुई। किशनगंज में ऐसी बारिश हुई कि कई रास्ते और डायवर्जन पानी में बह गए।

मौसम विभाग के अनुसार आज भी मॉनसून भागलपुर, कटिहार, अररिया, मधेपुरा, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, प.चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और शिवहर में फैल गया। अब इसके प्रसार की गति बेहतर रहेगी। दो तीन दिनों में यह राज्य भर में प्रसार पा जाएगा। मानसून पिछले 20 दिनों से पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में अटका हुआ था। पिछले दो तीन दिनों से किशनगंज, अररिया, सुपौल सहित आसपास के जिलों में झमाझम बारिश हो रही थी। गुरुवार को मानसून के दस्तक देने से पूर्व कैमूर को छोड़कर राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *