Bihar India TV CNX Exit Poll 2024 Loss to NDA in Bihar loss of up to 5 seats 7 seats to RJD Congress

Bihar India TV CNX Exit Poll 2024 Loss to NDA in Bihar loss of up to 5 seats 7 seats to RJD Congress


ऐप पर पढ़ें

बिहार में लोकसभा चुनाव सात चरणों में आज खत्म हो गया। जहां अहम टक्कर एनडीए और इंडिया अलायंस के बीच मानी जा रही है। इस बीच इंडिया टीवी सीएनएक्स एग्जिट पोल ने नतीजे जारी किए है। जिसके मुताबिक बिहार में एनडीए को झटका लगता दिख रहा है। हालांकि बीजेपी को इस बार भी उतनी ही सीटें मिलती दिख रही हैं। जितनी 2019 के लोकसभा चुनाव में मिली थीं। हालांकि जेडीयू को 3-5 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। 

इंडिया टीवी CNX Exit Poll के नतीजों के मुताबिक बिहार की 40 सीटों में बीजेपी को 17, जेडीयू को 11-13, लोजपा (आर) को 3-4, जीतन मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को एक सीट मिलती दिख रही है। वहीं इंडिया अलायंस की आरजेडी को 3-5 और कांग्रेस को 2 सीटें मिलने का अनुमान है। सीमांचल की 7 सीटों में एनडीए को सबसे ज्यादा नुकसान होता दिख रहा है। जहां 2-4 सीटें इंडिया गठबंधन के खाते में जा सकती हैं। मिथिलांचल की सभी 9 सीटें एनडीए के जीतने का अनुमान है। 

यह भी पढ़िए- Bihar Exit Polls: बिहार में BJP-NDA को घाटा लेकिन INDIA से बढ़त, राजद-कांग्रेस को अधिकतम 10 सीट

वहीं अगर बात 2019 के आम चुनाव की करें तो बिहार की 40 में 39 सीटें एनडीए जीतने में कामयाब रही थी। बीजेपी ने 17, जेडीयू में 16 और एलजेपी ने 6 सीटें जीती थी। और विपक्षी गठबंधन को सिर्फ एक सीट ही मिल पाई थी। इस चुनाव में लालू यादव की आरजेडी का खाता तक नहीं खुला था। कांग्रेस के खाते में सिर्फ किशनगंज की सीट आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *