Bihar Exit Polls BJP NDA loss in Bihar but lead from INDIA maximum 10 seats for RJD Congress

Bihar Exit Polls BJP NDA loss in Bihar but lead from INDIA maximum 10 seats for RJD Congress


ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी और सातवें चरण के मतदान के बाद तमाम न्यूज चैनलों और एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल बताए हैं। वहीं अगर बात बिहार की 40 सीटों की करें, तो कई एग्जिट पोल में बीजेपी-एनडीए को 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले कई सीटों पर घाटा होता दिख रहा है। लेकिन इंडिया अलायंस पर बढ़त बनाए रखी है। वहीं आरजेडी और कांग्रेस को ज्यादा से ज्यादा 10 सीटें मिलती दिख रही हैं। 

सबसे पहले बात करते हैं इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल की तो बिहार में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 29-33 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी वाले महागठबंधन (इंडिया अलायंस) को 7-10 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं अन्य के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं। वहीं अगर बात करें 2019 के नतीजों की तो एनडीए को 39 सीटें मिली थी। और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई है। उस लिहाज से इस बार एनडीए को करीब 9 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। 

अगर बात करें न्यूज नेशन के एग्जिट पोल की तो बिहार की 40 सीटों में बीजेपी को 16,  एनडीए की सहयोगी जेडीयू को 11, एलजेपी (आर) को 4 और इंडिया अलायंस की सहयोगी आरजेडी को 9 सीटें मिलती दिख रही है। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। 2019 में जीरो सीटें पाने वाली आरजेडी को 9 सीटें मिलती दिख रही हैं।

 इंडिया टीवी सीएनएक्स एग्जिट पोल में बीजेपी को 17, जेडीयू को 11-13, एलजेपी (आर) को 3-4, हम को 1 सीट मिलती दिख रही है। इस तरह एनडीए के खाते में  वहीं इंडिया अलायंस की सहयोगी आरजेडी को 3-5, कांग्रेस को 0- 2 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य के खाते में 0-1 सीट जा सकती है। 

वहीं रिपब्लिक टीवी PMARQ and Matrize के एजिग्ट पोल में बिहार की 40 सीटों में एनडीए को 32-37, इंडिया अलायंस को 2-7 सीटें और अन्य के खाते में एक सीट जाने का अनुमान है।  वहीं आर भारत PMARQ Exit Poll में एनडीए को 37 सीटें और इंडिया अलायंस को 3 सीटें मिलने का अनुमान है। 

न्यूज 24 टूडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में एनडीए को 36 सीटें मिलने का अनुमान है। जिसमें 4 सीटों का घाटा और फायदा भी हो सकता है। वहीं इंडिया अलायंस को 4 मिलती दिख रही है। महागठबंधन को भी 4 सीटों का नुकसान और फायदा हो सकता है। वहीं अन्य को जीरो य फिर एक सीट मिल सकती है। 

वहीं एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल में एनडीए को 34 से 38 सीटें मिलने का अनुमान है। तो आरजेडी-कांग्रेस वाले महागठबंधन को 3 से 5 सीटें मिल सकती हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में एनडीए 40 में 39 सीटें जीतने में सफल हुआ था। लेकिन इस बार 5 सीटों तक का नुकसान हो सकता है। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *