Bhojpuri star Pawan Singh in troubles FIR at two places in Karakat amid Lok Sabha Elections

Bhojpuri star Pawan Singh in troubles FIR at two places in Karakat amid Lok Sabha Elections


ऐप पर पढ़ें

बिहार के काराकाट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे भोजपुरी स्टार पवन सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पवन सिंह के खिलाफ रोहतास जिले में दो जगहों पर एफआईआर दर्ज हुई है। उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है। काराकाट लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान मंगलवार को पवन सिंह ने 10 किलोमीटर लंबा रोड शो किया था। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन किया। उनके रोड शो में एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां शामिल थीं और उनके बीच दूरी भी कम थी। जबकि अधिकतम पांच गाड़ियों की ही इजाजत थी। 

पवन सिंह के खिलाफ अकोढ़ीगोला और बिक्रमगंज पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। डेहरी एसडीएम के निर्देश पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई। भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने काराकाट लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को दनवार गांव से अपने चुनाव प्रचार का आगाज किया था। अकोढ़ीगोला सीओ निधि ज्योत्सना और बिक्रमगंज सीओ रजत कुमार वर्मा की लिखित शिकायतों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई।

बिक्रमगंज थानाध्यक्ष ललन कुमार ने इसकी पुष्टि की है। पवन सिंह पर आरोप है कि 23 मार्च को रोड शो के दौरान उन्होंने परमिशन से ज्यादा वाहनों का इस्तेमाल किया। साथ ही भोजपुरी सुपरस्टार ने हूटर का भी उपयोग किया, जो कि प्रतिबंधित है। खबर लिखे जाने तक पवन सिंह की ओर से इस मामले में कोई बयान नहीं आया।

काराकाट में पवन सिंह को मनाएगी बीजेपी, मनोज तिवारी बोले- भाई भटक गए हैं

बता दें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बीजेपी ने आसनसोल से टिकट दिया था। मगर बाद में उन्होंने वहां से चुनाव लड़ने से मना कर दिया और बागी होकर काराकाट से निर्दलीय ताल ठोक दी। बीजेपी फिलहाल उन्हें मनाने में जुटी है। दक्षिण बिहार की काराकाट लोकसभा सीट पर आखिरी चरण में 1 मई को वोटिंग होनी है। इस सीट पर एनडीए की ओर से आरएएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और महागठबंधन से सीपीआई माले के राजा राम सिंह कुशवाहा चुनाव लड़ रहे हैं। पवन सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद यहां मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *