BCECEB BTech Admission: Registration for engineering colleges till June 10 – BCECEB B.Tech Admission : इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए पंजीयन 10 जून तक, Education News

BCECEB BTech Admission: Registration for engineering colleges till June 10 – BCECEB B.Tech Admission : इंजीनियरिंग कॉलेजों के लिए पंजीयन 10 जून तक, Education News


ऐप पर पढ़ें

BCECEB Engineering Admission 2024 : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) के अनुसार राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में नामांकन के लिए पंजीयन 10 जून तक होगा। शुल्क 11 जून तक जमा कर सकते हैं। 12 से 13 जून तक आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। मेधा सूची का प्रकाशन 15 जून को होगा।

राज्य के 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों की कुल 13835 सीटों पर इस बार नामांकन होगा। सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 360 सीटें निर्धारित कर दी गयी है। इन कॉलेजों में जेईई मेन के स्कोर पर नामांकन लिया जाएगा। एमआईटी मुजफ्फरपुर में मात्र पांच सीट कम है। मुजफ्फरपुर में 355 सीट है। शेष सभी 37 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 360-360 सीटों पर दाखिला होगा। गया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 40 सीटों और एलएनएमयू के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम महिला प्रौद्योगिकी संस्थान दरभंगा के 120 सीटों पर नामांकन होगा। यानि कुल 13,835 सीटों पर दाखिला होगा।

बीसीईसीईबी के विशेष कार्य पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों के 13,835 सीटों पर जेईई मेन के स्कोर पर ही दाखिला होगा। संजय गांधी गव्य प्रौद्योगिकी संस्थान के कुछ सीटों पर भी दाखिला होगा। जेईई मेन जनवरी व अप्रैल सत्र का स्कोर कार्ड मान्य होगा। नये सत्र 2024-25 में लड़कियों को 33 आरक्षण दिया जाएगा। 38 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी 33 लड़कियों के लिए सीटें आरक्षित होने के साथ ही सभी कैटोगरी में भी 50सीटें आरक्षित की गयी है।

महत्वपूर्ण तिथियां:

फीस जमा -11 जून तक

फॉर्म में सुधार -12 से 13 जून तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *