Arrah Results 2024 : बिहार के आरा लोकसभा सीट पर बीजेपी के आरके सिंह चुनाव हार गए। बीजेपी को इससे बड़ा झटका लगा है। आरके सिंह को सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद ने शिकस्त दी। केंद्रीय मंत्री रहते उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। आरके सिंह को 4 लाख 69 हजार 574 वोट मिले वहीं उनके प्रतिद्वंदी सुदामा प्रसाद 5,29,382 मत बटोरने में कामयाब रहे। हार जीत का अंतर 59808 रहा।आरा में आखिरी और सातवें चरण में एक जून को वोटिंग हुई थी।
17:12 PM- आरा सीट पर माले के सुदामा 39961 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी के आरके ,सिंह पीछे हैं।
15:49 PM- आरा सीट पर माले के सुदामा 36624 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी के आरके ,सिंह पीछे हैं।
13:43 PM- आरा सीट पर माले के सुदामा 35 हजरा से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी के आरके ,सिंह पीछे हैं।
13:27 PM- आरा सीट पर माले के सुदामा 29 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी के आरके ,सिंह पीछे हैं।
12:40 PM- आरा सीट पर माले के सुदामा 21 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वही्ं बीजेपी के आरके ,सिंह पीछे हैं।
11:56 AM- आरा सीट पर माले के सुदामा 15949 वोटों से आगे चल रहे हैं। वही्ं बीजेपी के आरके ,सिंह पीछे हैं।
10:57 AM- आरा सीट पर बीजेपी के आरके सिंह पीछे चल रहे हैं। वहीं सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद 8 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
8.00 AM- आरा सीट की मतगणना शुरू
बाबू वीर कुंवर सिंह से लेकर जगजीवन बाबू जैसे कई बड़े नेताओं की कर्मभूमि आरा ही रही है। 1977 में पहली बार यह सीट अस्तित्व में आई। तब से यहां समाजवादियों का दबदबा रहा। कांग्रेस सिर्फ एक बार 1984 में ही जीत पाई। 1999 और 2004 में इस सीट पर आरजेडी जीत हासिल करने में कामयाब रही थी। जातिगत समीकरणों की बात करें तो आरा में यादव और कुशवाहा समाज महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। इसके अलावा राजपूत समाज के वोटर भी काफी हैं। राजपूत समाज से आने वाले आरके सिंह आरा लोकसभा सीट से 2014 और 2019 में लगातार दो बार चुनाव जीते।
पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के आरके सिंह ने भाकपा माले के राजू यादव को एक लाख 47 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी थी। वहीं 2014 में आरजेडी के भगवान सिंह कुशवाहा को 1 लाख 35 हजार वोटों से हराने में कामयाब रहे थे। आरा लोकसभा क्षेत्र में 7 विधानसभा सीटें संदेश, बरहड़ा, आरा, अगियांव, तरारी, जगदीशपुर और शाहपुर आती हैं। जिसमें तीन सीटों पर आरजेडी, दो सीटों पर भाकपा माले और दो सीटों पर भाजपा का कब्जा है। आरा के महागठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद तरारी से माले विधायक हैं।
