ऐप पर पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्णिया और गया में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने आरजेडी पर जमकर निशाना साधा। और एक के बाद एक कई सियासी तीर छोड़े। जंगलराज की याद दिलाते हुए कहा कि अगर आरजेडी सत्ता में रहती तो कभी भी बिहार का युवा आधुनिक युग में प्रवेश नही कर पाता। आरजेडी के निशान लालटेन का जिक्र करते हुए कहा कि लालटेन से तो मोबाइल भी चार्ज नहीं हो सकता है। जिसके बाद पहले तेजस्वी यादव और फिर राजद सुप्रीमो लालू यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसा।
लालू यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि गुजरात वाया दिल्ली से बिहार आए एक शख़्स ने आज “लालटेन” का खूब प्रचार किया।
इस ट्वीट के कुछ घंटों बाद एक और ट्वीट किया। और लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 10 सालों में देश को सिर्फ़ ये चार चीज़ें दी गईं हैं। बेरोज़गारी, महंगाई, गरीबी, जुमले।
वहीं एक और ट्वीट में कहा कि जिन नेताओं पर पीएम मोदी लगाते थे दाग। BJP की वाशिंग मशीन में धुलते ही हो गए बेदाग। भाजपा विरोध के चलते कथित भ्रष्टाचार की जांच का सामना कर रहे 25 विपक्षी नेताओं में से 23 बीजेपी में शामिल हो गए। BJP में शामिल होते ही उन नेताओं को ईमानदारी के प्रमाण पत्र के साथ ही पद, प्रतिष्ठा और राहत भी मिली।
गया और पूर्णिया की रैली में पीेएम मोदी के निशाना पर लालू की आरजेडी और इंडिय गठबंधन रहा। जिसे मोदी घमंडिया गठबंधन कहते हैं। उन्होने कहा कि आरजेडी ने बिहार को सिर्फ जंगलराज और भ्रष्टचार दिया है। और बिहार से न जाने कितने परिवारों को पलायन पर मजबूर किया है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी और आरजेडी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। परिवारवाद, जंगलराज, भ्रष्टाचार और संविधान इन दिनों मुख्य मद्दे बन गए हैं।
