A girl raped in Jahanabad Bihar 16 year old minor made physical relation with 10 year old innocent FIR

A girl raped in Jahanabad Bihar 16 year old minor made physical relation with 10 year old innocent FIR


ऐप पर पढ़ें

बिहार के जहानाबाद एक दस वर्षीय मासूम के साथ दूराचार का मामला सामने आया है। घटना हुलासगंज थाना इलाके के एक गांव का है।  दुष्कर्म का आरोप गांव के एक लड़के पर लगा है जो खुद भी नाबालिग है जो फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। हुलासगंज थाने में कांड की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने कहा है कि हर हाल मं आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस पीड़िता से जानकारी लेकर कार्रवाई कर रही है। पीड़िता का जहानाबाद मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा है। 

मासूम पीड़िता के परिजन द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार नाबालिग लड़की गांव के मंदिर में पूजा करने गयी थी। पूजा कर वह लौट रही थी कि गांव के आरोपी लड़के से भेंट हो गई। लड़का खुद भी नाबालिग है। घर पहुंचने के बहाने आरोपी उसे बाइक पर बैठा लिया और  बहला फुसलाकर कर गांव से बाहर सुनसान जगह पर ले गया। अकेले में उसने लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।  आरोपी ने लड़की बहला फुसलाकर और लालच देकर चुप करा दिया और उसके घर पहुंचा दिया। घर आने पर इस संबंध में परिजनों को जानकारी मासूम द्वारा दी गई। उसके बाद परिजनों द्वारा इस घटना को लेकर हुलास गंज थाना पुलिस को  पूरी सूचना दी गई। 

दिन भर रूम में बंद रखते, रात में गैगरेप करते, अगवा नाबालिग का 9 माह तक सामूहिक दुष्कर्म

जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई तथा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। बाद में लिखित आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मासूम को जहानाबाद मेडिकल जांच के लिए भेजा गया  जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार लड़की जबरदस्ती की इस वारदात से काफी जख्मी हो गई है। उसका  ट्रीटमेंट पुलिस की देखरेख में कराया जा रहा है। 

इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पीड़ित के परिजनों द्वारा शिकायत की गई है।  मेडिकल जांच का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवा करेगी। फिलहाल लड़के की तलाश की जा रही है जिसपर लड़की दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। इस बीच आरोपी लड़के की गिरफ्तारी की प्रयास तेज कर दिए गए हैं। प्राथमिकी मासूम के मामा द्वारा दर्ज कराई गई है। बताया गया कि उस लड़के द्वारा पूर्व में भी  ऐसी घटनाओं को अंजाम  दिया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *