What did Chirag Paswan say about Nitish Kumar Also reacted on seat sharing in bihar NDA

What did Chirag Paswan say about Nitish Kumar Also reacted on seat sharing in bihar NDA


ऐप पर पढ़ें

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आने से हमारी जीत का अंतर बढ़ेगा। उन्होंने दावा किया कि एनडीए में सीटों के बंटवारे पर अंतिम बातचीत हो चुकी है। समय पर इसकी घोषणा हो जाएगी। इसके पहले वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। वरिष्ठ भाजपा नेता मंगल पांडेय भी उनके साथ थे। पिछले एक सप्ताह में नड्डा से चिराग की दूसरी मुलाकात थी।मुलाकात के बाद चिराग पासवान ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है। सबकुछ तय है।

उन्होंने कहा कि पहले की ही तरह एनडीए बिहार में मिलकर लड़ेगा और शानदार जीत हासिल करेगा। हालांकि इसके पहले उन्होंने नड्डा से मुलाकात की जानकारी ट्वीट कर भी दी। चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एएनडीए में आने को लोकर पूछे गए सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री के आने से हमारी जीत का अंतर और बढ़ेगा।

बीजेपी को 17, नीतीश कुमार को 16, चिराग को 5; बिहार NDA में हो गया सीटों का बंटवारा?

एनडीए में सीटों की घोषणा जल्द : अशोक चौधरी

जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे की घोषणा जल्द ही संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की जाएगी। सींट बंटवारे पर बात चल रही है, जिसकों अंतिम रूप दिया जा रहा है। एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कहीं कोई दिक्कत नहीं है। वह बुधवार को पटना में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने एक सवाल पर कहा कि मुख्यमंत्री इंगलैंड दौरे से आ गये हैं। मंत्रिमंडल का विस्तार पर उनको निर्णय लेना है। लोजपा के दोनों गुटों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा उनलोगों से बात कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *