PM Modi attacks RJD without taking names of Lalu and Tejashwi Yadav in Begusarai Rally – पीएम मोदी ने लालू-तेजस्वी का नाम लिए बिना RJD को खूब सुनाया, कहा

PM Modi attacks RJD without taking names of Lalu and Tejashwi Yadav in Begusarai Rally – पीएम मोदी ने लालू-तेजस्वी का नाम लिए बिना RJD को खूब सुनाया, कहा


ऐप पर पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम बिहार के बेगूसराय में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लालू प्रसाद एवं तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना आरजेडी को खूब सुनाया। पीएम ने कहा कि बिहार ने दशकों तक परिवारवाद का नुकसान देखा है और इसका दंश सहा है। परिवारवाद और सामाजिक न्याय एक-दूसरे के घोर विरोधी हैं। परिवारवाद नौजवानों और प्रतिभा का सबसे बड़ा दुश्मन है। यह वही बिहार है जिसके पास भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की एक समृद्ध विरासत है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार यहां इस विरासत को आगे बढ़ा रही है। वहीं, दूसरी ओर आरजेडी एवं कांग्रेस की घोर कुरीती है। इन पार्टियों के लोग अपने परिवारवाद और भ्रष्टाचार को उचित ठहराने के लिए दलित, वंचित और पिछड़ों को ढाल बनाते हैं। यह सामाजिक न्याय नहीं, बल्कि समाज के साथ विश्वासघात है। 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि परिवारवाद के कारण सिर्फ एक ही परिवार का सशक्तिकरण हुआ और समाज के बाकी परिवार पीछे रह गए। इस तरह यहां एक परिवार के लिए युवाओं को नौकरी के नाम पर उनकी जमीनों पर कब्जा किया गया। यह भी देश ने देखा है। सच्चा सामाजिक न्याय सैचुरेशन से आता है, तुष्टीकरण से नहीं आता है, बल्कि संतुष्टीकरण से आता है। मोदी ऐसे ही सामाजिक न्याय ही सेक्युलरिजम को मानता है। 

नीतीश ने लोगों को खड़ा करके मोदी का स्वागत कराया, पीएम ने झुककर प्रणाम किया

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मुफ्त राशन हर लाभार्थी तक पहुंचता है, जब हर गरीब को पक्का घर मिलता है। जब हर बहन को गैस चूल्हा, पानी का नल, घर में शौचालय मिलता है। जब गरीब से गरीब को भी अच्छा और मुफ्त इलाज मिलता है। जब हर किसान लाभार्थी के बैंक खाते में सम्मान निधि आती है। तभी सैचुरेशन होता है। यही सच्चा सामाजिक न्याय है। बीते 10 सालों में मोदी की ये गारंटी, जिन-जिन परिवारों तक पहुंची है। उनमें से सबसे ज्यादा दलित, पिछड़े, अति पिछड़े हैं। हमारे लिए सामाजिक न्याय नारी शक्ति को ताकत देने का है। एक करोड़ बहनों को हम लखपति दीदी बना चुके हैं। इसमें बिहार की भी लाखों बहनें हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *