दशहरा मेला घूमने आए युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग में धारदार हथियार से काट डाला

दशहरा मेला घूमने आए युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग में धारदार हथियार से काट डाला


घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जाता है। जानकारी मिली है कि मृतक ने आरोपित की पत्नी को बहला फुसला कर दो साल पूर्व शादी कर लिया और पूर्णिया में रहने लगा। दो दिन पूर्व वह दशहरा मेला देखने के लिए पत्नी सहित ससुराल आया।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानSun, 13 Oct 2024 07:04 AM
share
Share

बिहार के पूर्वी चंपारण में दशहरा घूमने ससुराल आए पूर्णिया के युवक की काटकर हत्या कर दी गयी। वह अपनी पत्नी के साथ पिपराकोठी थाना क्षेत्र के झखरा कॉलोनी में आया था। शुक्रवार रात्रि ससुराल आए युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। कांड को अंजाम देने के बाद हत्यारा फरार हो गया। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान पूर्णिया के तापस चंद्र दास(35) के रूप में हुई है। वहीं आरोपित झखरा कॉलोनी का जंगबहादुर व्यापारी बताया जाता है। गिरफ्तार युवकों में आकाश व्यापारी, प्रकाश व्यापारी और एक अन्य शामिल है।

घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जाता है। जानकारी मिली है कि मृतक ने आरोपित की पत्नी को बहला फुसला कर दो साल पूर्व शादी कर लिया और पूर्णिया में रहने लगा। दो दिन पूर्व वह दशहरा मेला देखने के लिए पत्नी सहित ससुराल आया। शुक्रवार की देर रात्रि आरोपित धारदार हथियार लेकर दो सौ मीटर दूरी पर स्थित मृतक के ससुराल के घर में घुस हमला कर दिया। मृतक के शरीर पर कई जगहों पर हथियार से हमला किया। उसके बाद फरार हो गया। हमले में जंगबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक को घायल अवस्था में इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई।

ये भी पढ़े:घर से निकले युवक का कुएं मिला शव, हत्या कर फेंकने की आशंका; बांका में सनसनी

घटना में बीच बचाव करने आए दीपू कुमार, दीपाली कुमारी और विजय कुंडू घायल हो गए। मामले को लेकर मृतक की पत्नी ने चार लोगों को आरोपित करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं फोरेंसिक टीम द्वारा जांच की गई है। खून का नमूना लिया गया। वही घटना में शामिल हथियार भी बरामद हुआ। मुख्य आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों से गहन पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *