Headlines

प्रेमिका की सुसाइड का सदमा नहीं झेल सका प्रेमी, लिया खौफनाक फैसला, हिल गया पूरा परिवार

प्रेमिका की सुसाइड का सदमा नहीं झेल सका प्रेमी, लिया खौफनाक फैसला, हिल गया पूरा परिवार


भूलन चौधरी का एक लड़की से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, बेतियाSat, 12 Oct 2024 12:33 AM
share
Share

बिहार में एक 17 साल के नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में किशोर ने सुसाइड कर लिया। एक सप्ताह पहले प्रेमिका ने भी मौत को गले लगा लिया था। उसकी मौत का सदमा प्रेमी किशोर नहीं झेल पाया। घटना पश्चिमी चंपारण के बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र के चौघरिया गांव की है। पुलिस को डेड बॉडी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

मृत किशोर की पहचान 17 वर्षीय भूलन चौधरी के रूप में की गई है जो धर्मपाल चौधरी की बेटा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भूलन चौधरी का एक लड़की से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के परिवार वाले इसके लिए तैयार नहीं थे। लड़की को माता पिता ने काफी समझाया और बात नहीं मानी तो मार पीट भी की थी। इससे नाराज लड़की ने एक सप्ताह पहले खुदकुशी कर लिया था। इस बात को भूलन चौधरी बर्दाश्त नहीं कर पााया और उसने भी फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

ये भी पढ़े:4 दिव्यांग बेटियों को दिन-रात एक कर पाल रहा था हीरालाल, सुसाइड कांड से मातम

परिजनों का यह भी कहना है कि किशोर भूलन को मिर्गी की बीमारी थी। अक्सर दौरा पड़ता था। काफी इलाज कराया जा रहा था पर ठीक नहीं हुआ। अंत में दुर्गा पूजा के दसई के मौके पर परिवार के लोग एक तांत्रिक की शरण में चले गए। भूलन की मां तांत्रिक के पास बच्चे को ठीक कराने के लिए गई थी। जब वह घर लौटी तो बेटा मर चुका था। यह देख कर वह जोर जोर से रोने चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर आसपास के काफी लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पुलिस ने भेज दिया। इस मामले में पुलिस अधिकारी ललन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। फिलहाल यह मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। पुलिस सभी संभावित एंगल से कांड की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bihar News - Famethename 2026.

Bihar News, बिहार न्यूज़, Bihar Samachar: पढ़ें बिहार की ख़बरें हिंदी समाचार की प्रमुख वेबसाइट Bihar News पर, जानिए अपने राज्य के विभिन्न जिले

.