विशेष आवरण टाटाश्री के निस्वार्थ समर्पण और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए प्रेरणा का स्रोत्र है। डाक टिकट संग्राहक प्रदीप जैन ने रतन टाटा को विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया।
उद्योगपति रतन नवल टाटा पर डाक विभाग ने विशेष आवरण जारी किया है। बिहार सर्किल के डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने गुरुवार को रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह विशेष अनावरण जारी किया। उन्होंने कहा कि रतन नवल टाटा पर विशेष आवरण ना केवल उन्हें श्रद्धांजलि देना है बल्कि उन मूल्यों को याद रखने और सराहने का एक तरीका है जिन्हें उन्होंने अपने जीवन में अपनाया है। निदेशक डाक सेवाएं (मुख्यालय) पवन कुमार ने कहा कि विशेष आवरण टाटाश्री के निस्वार्थ समर्पण और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए प्रेरणा का स्रोत्र है। डाक टिकट संग्राहक प्रदीप जैन ने रतन टाटा को विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया। इस अवसर पर राजदेव प्रसाद, मनीष कुमार, अनिल कुमार, नवीन कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
देश के साथ विदेशों में अपनी उद्यमिता के विख्यात जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया। मंबई के एक निजी अस्पताल में रतन टाटा ने 86 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। रतन टाटा का देश के प्रति बहुत योगदान रहा है। उनकी कंपनी टाटा पर देश के साथ विदेशों में लोग भरोसा करते हैं। उनका सम्मान देश ही नहीं विदेशों में भी किया जाता रहा है। टाटा भारत के उद्योग जगत में अपनी अलग ही पहचान रखते थे। रतन टाटा के निधन के बाद कई राज्यों में राजकीय शोक घोषित किया है। महाराष्ट्रा में उनके निधन पर राजकीय शोक के तहत सभी सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा झंडा आधा झुका रहा। झारखंड में भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रतन टाटा के निधन पर राजकीय शोक घोषित किया। झारखंड के जमशेदपुर को टाटा नगर के रूप में जाना जाता है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्योगपति एवं टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने वैश्विक स्तर पर विस्तार किया। उन्होंने न केवल भारतीय उद्योग जगत में अहम योगदान दिया, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा में भी अपना जीवन समर्पित किया। उनकी विरासत सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
