हिलसा शहर के दरगाह मोहल्ले में एक तीनमंजिला मकान में ले जाकर चाकू भिड़ाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह घर चली आयी और लोकलाज की वजह से चुप रह गयी। दो-तीन दिन बाद उसकी तबियत खराब होने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
बिहार में स्कूल के हेडमास्टर पर रसोइया से रेप का आरोप लगा है। मामला नालंदा जिले का है। जानकारी के मुताबिक, हिलसा थाना क्षेत्र के एक स्कूल में हेडमास्टर द्वारा एचएम से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार की है। इस मामले में मंगलवार को एचएम के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। पीड़िता की मानें तो लोकलाज की वजह से इतने दिन तक वह चुप रही। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच करायी है।
पीड़िता ने बताया कि शनिवार को बच्चों को खाना खिलाने के बाद वह घर चली गयी थी। एचएम ने घर से उसे बुलवाया और कहा कि चार महीना का बकाया वेतन लेना है तो हिलसा चलो। हिलसा शहर के दरगाह मोहल्ले में एक तीनमंजिला मकान में ले जाकर चाकू भिड़ाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह घर चली आयी और लोकलाज की वजह से चुप रह गयी। दो-तीन दिन बाद उसकी तबियत खराब होने लगी तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पीड़िता के पति का देहांत हो चुका है। आरोप है कि एचएम ने कई बार गलत हरकत करने का प्रयास किया था। घटना से ग्रामीण आक्रोशित हैं। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।
