Headlines

प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी, पति की हत्या करवा रेलवे ट्रैक पर फेंका; आशिक ने खोल दिया राज

प्रेमी के प्यार में पागल हुई पत्नी, पति की हत्या करवा रेलवे ट्रैक पर फेंका; आशिक ने खोल दिया राज


पुलिस का कहना है कि पत्नी के प्रेमी ने अपने दो दोस्तों के साथ गला दबाकर उसे मार डाला गया था। इसके बाद मामले को हादसे का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया था।

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तानFri, 27 Sep 2024 10:15 AM
share
Share

बिहार के भोजपुर में अवैध संबंध के लिए पत्नी द्वारा पति की हत्या का मामला सामने आया है। भोजपुर के पीरो थाना क्षेत्र की घटना है। मृतक फल एवं सब्जी विक्रेता उमाकांत ठाकुर था। उसकी की हत्या की गुत्थी पुलिस की ओर से सुलझा दी गयी है। आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। गिरफ्तार प्रेमी ने स्वीकार कर लिया है कि पत्नी के अवैध संबंध के चक्कर में उमाकांत ठाकुर की हत्या की गयी थी।

पुलिस का कहना है कि पत्नी के प्रेमी ने अपने दो दोस्तों के साथ गला दबाकर उसे मार डाला गया था। इसके बाद मामले को हादसे का रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया था। गिरफ्तार आरोपितों में उमाकांत कुमार की पत्नी दुर्गावती देवी और उसका प्रेमी पीरो वार्ड नंबर दस निवासी साहेब उपाध्याय शामिल हैं। दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार कर ली है। एसपी राज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीरो निवासी उमाकांत ठाकुर की पुत्री अंजू देवी की ओर से 24 सितंबर को अपने पिता की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

ये भी पढ़े:क्राइम कंट्रोल में नाकाम पुलिसकर्मी नपेंगे, गृह विभाग की बैठक में बोले CM नीतीश

दर्ज प्राथमिकी में कहा गया था कि उनके पिता 23 सितंबर की रात करीब आठ बजे से घर से गायब थे। उनका शव मंगलवार की सुबह पीरो रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया है। उनकी गला दबाकर हत्या की गयी है। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या का खुलासा और घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पीरो एसडीपीओ केके सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। अनुसंधान में जुटी टीम की ओर से संदेह के आधार पर उमाकांत ठाकुर की पत्नी दुर्गावती देवी से पूछताछ की गयी। कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गई और बताया कि साहेब उपाध्याय ने उसके पति की हत्या की है। इस आधार पर साहेब उपाध्याय को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गयी, तो उसने उमाकांत ठाकुर की पत्नी से अवैध संबंध होने और उसी चक्कर में हत्या करने की बात स्वीकार की। पूछताछ में साहेब उपाध्याय की ओर से दो दोस्तों के साथ मिलकर उमाकांत ठाकुर की गला दबा हत्या करने और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने की बात कही गई।

एसपी ने बताया कि पूछताछ में स्वीकारोक्ति के बाद साहेब उपाध्याय और उमाकांत ठाकुर की पत्नी दुर्गावती देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या में शामिल दो अन्य अपराधियों की भी पहचान कर ली गयी है। दोनों की गिरफ्तारी को लेकर टीम की ओर से छापेमारी की जा रही है। एसपी ने कहा है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bihar News - Famethename 2026.

Bihar News, बिहार न्यूज़, Bihar Samachar: पढ़ें बिहार की ख़बरें हिंदी समाचार की प्रमुख वेबसाइट Bihar News पर, जानिए अपने राज्य के विभिन्न जिले

.