बिहार में गरमाया स्मार्ट मीटर का मुद्दा, राजद ने किया आंदोलन का ऐलान; जगदानंद सिंह बोले- लूट मची है

बिहार में गरमाया स्मार्ट मीटर का मुद्दा, राजद ने किया आंदोलन का ऐलान; जगदानंद सिंह बोले- लूट मची है


अब राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार में स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट मची हुई है। गरीब,किसान औऱ आम उपभोक्ता इससे काफी परेशान है।

Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटनाWed, 25 Sep 2024 07:32 AM
share
Share

बिहार में स्मार्ट मीटर का मुद्दा पिछले काफी दिनों से गर्म है। अलग-अलग जगहों पर कई लोग स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं। कई लोगों का दावा है कि स्मार्ट मीटर की वजह से उनके घर पर बिजली का बिल ज्यादा आ रहा है। अब राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन छेड़ने का ऐलान कर दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि बिहार में स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट मची हुई है। गरीब,किसान औऱ आम उपभोक्ता इससे काफी परेशान है। इसी के साथ जगदानंद सिंह ने कहा कि 1 अक्टूबर से पार्टी इस गंभीर मसले पर आंदोलन शुरू करेगी।

आपको याद दिला दें कि अभी हाल ही में पश्चिमी चंपारण से यह खबर आई थी कि सलहा बरियरवा पंचायत में स्मार्ट मीटर लगाने गई विद्युत टीम को गांव वालों ने भगा दिया था। टीम पुराने बिजली मीटर की जगह पर नए स्मार्ट मीटर लगाने गई थी लेकिन लोगों ने इसका विरोध कर दिया था। इसके बाद विद्युत कर्मियों ने इस मामले में कुच लोगों पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए केस भी दर्ज करवाया था।

23 सितंबर को दरभंगा में छात्र राजद के बैनर तले बिजली के स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया था स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। हालांकि, बिजली कंपनियों के निर्देश पर स्मार्ट मीटर लगा रही एजेंसियां लोगों के बीच स्मार्ट मीटर को लेकर फैले भ्रम को दूर करने की कोशिश में भी लगी हुई हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *