जेडीयू में शामिल श्याम रजक को बड़ी जिम्मेदारी, नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय महासचिव बनाया

जेडीयू में शामिल श्याम रजक को बड़ी जिम्मेदारी, नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय महासचिव बनाया


जेडीयू में शामिल हुए पूर्व मंत्री श्याम रजक को नीतीश कुमार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। और उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। सितंबर महीने में ही रजक जदयू में शामिल हुए थे। जिन्हें पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सदस्यता दिलाई थी।

sandeep हिन्दुस्तान, पटनाMon, 23 Sep 2024 10:50 AM
share
Share

हाल ही में नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए पूर्व मंत्री श्याम रजक को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। नीतीश कुमार ने उन्हें जदयू का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही जेडीयू के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार को झारखंड का पार्टी सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। आपको बता दें 1 सितंबर को श्याम रजक जेडीयू में शामिल हुए थे। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। ये दूसरा मौका था जब रजक जदयू में वापस आए हैं। इससे पहले आरजेडी के दिगग्ज नेता माने जाने वाले श्याम रजक ने लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर रोष जताया था। लालू यादव पर परिवारवाद का आरोप लगाया था।

श्याम रजक 1995 में पहली बार फुलवारी शरीफ से विधायक बने। उन्होंने लंबे समय तक लालू यादव का साथ निभाया। बिहार में जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बनी थीं, तो लालू के आदेश पर श्याम रजक को मंत्री बनाया गया। लेकिन 2005 में नीतीश कुमार सत्ता में आ गए। उसके बाद लालू से उनका मोह भंग होने लगा।

जून 2009 में आरजेडी को छोड़ जेडीयू में शामिल हो गए। उस समय वह आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव थे। नीतीश कुमार ने भी श्याम रजक को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का मंत्री बनाया। बिहार विधान सभा में मुख्य विपक्षी दल के सचेतक भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़े:जेडीयू में शामिल होते ही CM नीतीश से मिले श्याम रजक, राजीव रंजन ने भी मुलाकात की

बीते कुछ महीने में जेडीयू में संगठन और पार्टी स्तर पर कई बड़े बदलाव हो रहे हैं। कुछ दिन पहले ही जनता दल यूनाइटेड की नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें 118 सदस्यों को शामिल किया गया। उससे पहले पार्टी ने सभी प्रकोष्ठों को भंग करके नए प्रकोष्ठ बनाए थे। जेडीयू की प्रदेश कमेटी को भंग करके नई प्रदेश कमेटी बनाई गई थी।

जिसमें पार्टी के 115 नेताओं को जिम्मेवारी मिली। जिसमें 10 उपाध्यक्ष, 49 महासचिव, 46 सचिव, 9 प्रवक्ता समेत एक कोषाध्यक्ष की घोषणा की गई थी। बीते कुछ दिनों में जेडीयू में पर बड़े स्तर पर फेरबदल हो रहे हैं। पहले प्रदेश कमेटी, फिर प्रकोष्ठ और अब राज्य कार्यकारिणी में बदलाव किया गया है। इससे पहले संजय झा को जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *