Headlines

बाइक के पहिए में साड़ी फंसने से हादसा; कई मीटर सड़क पर घिसटी शिक्षिका, इलाज के दौरान मौत

बाइक के पहिए में साड़ी फंसने से हादसा; कई मीटर सड़क पर घिसटी शिक्षिका, इलाज के दौरान मौत


बक्सर में बाइक के पहिए में साड़ी फंसने से दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें कथराई गांव में स्थित मध्य विद्यालय में तैनात शिक्षिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क पर कई मीटर घिसटने की वजह शिक्षिका को गंभीर चोटें आई थीं।

sandeep हिन्दुस्तान, बक्सरSat, 21 Sep 2024 01:10 PM
share
Share

बक्सर जिले के राजपुर प्रखंड के कथराई गांव के पास बाइक के पहिए में साड़ी फंसने से हुए हादसे में शिक्षिका की मौत हो गई। बाइक कई मीटर अनियंत्रित होकर सड़क पर घिसटती चली गई। जिसमें शिक्षिका को गंभीर चोटें आई। इलाज के दौरान जान चली गई। दरअसल शनिवार को शिक्षिका कुमारी कंचन मणी अपने एक सहयोगी शिक्षक के साथ बाइक से मानिकपुर विद्यालय में पर्यवेक्षण कार्य के लिए जा रही थी। तेज रफ्तार होने के कारण हवा में शिक्षिका की साड़ी बाइक में फंस गई। जिससे वह नीचे गिर गई और काफी दूर तक सड़क पर घिसटती रही।

घटना की सूचना पर शिक्षकों ने कोचस स्थित एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। जहां शिक्षिका की स्थिति बिगड़ने लगी तब उसे गंभीर स्थिति में सीएचसी कोचस में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर तुषार कुमार ने बताया कि वाराणसी ले जाने के दौरान शिक्षिका की हुई मौत के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े:नाव पर चढ़ते समय गंगा नदी में बहा शिक्षक, स्कूल जाने के दौरान हादसा

पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक कोचस नगर पंचायत के वार्ड नंबर-3 निवासी सिकंदर पासवान की 40 वर्षीया पत्नी कुमारी कंचन मणी बक्सर जिला के राजपुर प्रखंड के कथराई गांव में स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। मध्य विद्यालय में आयोजित अर्द्धवार्षिक परीक्षा में मध्य विद्यालय मानिकपुर में पर्यवेक्षिका प्रतिनियुक्त की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bihar News - Famethename 2026.

Bihar News, बिहार न्यूज़, Bihar Samachar: पढ़ें बिहार की ख़बरें हिंदी समाचार की प्रमुख वेबसाइट Bihar News पर, जानिए अपने राज्य के विभिन्न जिले

.