राहुल गांधी ने विदेश में लोकतंत्र का मजाक उड़ाया, DNA में आरक्षण विरोधी नीति; बोले सम्राट चौधरी

राहुल गांधी ने विदेश में लोकतंत्र का मजाक उड़ाया, DNA में आरक्षण विरोधी नीति; बोले सम्राट चौधरी


सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र उजागर हो चुका है। जब तक पीएम मोदी हैँ तब तक आरक्षण को कोई छू नहीं सकता है। राहुल के अलावा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी जमकर बरसें।

राहुल गांधी ने विदेश में लोकतंत्र का मजाक उड़ाया, DNA में आरक्षण विरोधी नीति; बोले सम्राट चौधरी
Nishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटनाMon, 16 Sep 2024 08:33 AM
share
Share

बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने विदेश में जाकर देश के लोकंत्र का मजाक उड़ाया। सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने आरक्षण का मजाक बनाया। राहुल के डी एन ए में आरक्षण विरोधी नीति है। पंडित नेहरू ने भी आरक्षण का विरोध किया था। इंदिरा गांधी ने भी आरक्षण के विरोध में काम किया था।

सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि राजीव गांधी ने भी मंडल कमीशन का विरोध किया। आज राहुल वही कह रहे हैँ। कांग्रेस का चरित्र उजागर हो चुका है। जब तक पीएम मोदी हैँ तब तक आरक्षण को कोई छू नहीं सकता है। राहुल के अलावा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी जमकर बरसें। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद आज उसी कांग्रेस की गोद में हैं। लालू ने भी किसी वर्ग को आरक्षण नहीं दिया। चुनाव के समय आरक्षण और संविधान को खतरे में बताते हैं। राहुल गांधी भारत को तोड़ने वाली शक्तियों के साथ हैँ। वहीं जातिगत जनगणना को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने जाति गणना का विरोध नहीं किया। फैसला मोदी सरकार को लेना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *