Headlines

बिना जमीन मालिकों से मिले भू सर्वे, पैसों की भी लूट; अमीन पर रिश्वत का भी आरोप, बिहार न्यूज़

बिना जमीन मालिकों से मिले भू सर्वे, पैसों की भी लूट; अमीन पर रिश्वत का भी आरोप, बिहार न्यूज़


Bihar Land Survey 2024: बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के भूमि सुधार राजस्व मंत्री के निर्देशानुसार सर्वे कर्मियों को घर घर जाकर रैयतों के जमीन से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन करना था। परन्तु, सर्वे कर्मी द्वारा ऐसा नहीं किया गया।

बिना जमीन मालिकों से मिले भू सर्वे, पैसों की भी लूट; अमीन पर रिश्वत का भी आरोप, बिहार न्यूज़
Nishant Nandan हिन्दुस्तान, औरंगाबादSun, 15 Sep 2024 03:31 AM
share
Share

Bihar Land Survey 2024: बिहार के बेगूसराय जिले में भू-सर्वे कार्य में व्यापक गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया गया है। बिना घर घर गए ही कर्मियों द्वारा सर्वे की कार्रवाई पूरी कर दिए जाने की शिकायत विभिन्न पंचायत के रैयतों द्वारा की जा रही है। भू-सर्वे कार्य में राशि लूट का आरोप भी लगाया गया है। गलत तरीके से भू-सर्वे का कार्य किए जाने की शिकायत करते हुए लोगों ने जिला प्रशासन से इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। जांच नहीं होने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रखण्ड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम भी दिया है।

बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के भूमि सुधार राजस्व मंत्री के निर्देशानुसार सर्वे कर्मियों को घर घर जाकर रैयतों के जमीन से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन करना था। परन्तु, सर्वे कर्मी द्वारा ऐसा नहीं किया गया। किसी व्यक्ति विशेष से जानकारी लेकर कार्य की खानापूरी कर दी गई। वहीं, दौलतपुर पंचायत के बेगमपुर गांव के रैयत अजीत कुमार झा ने आरोप लगाया है कि सर्वे कार्य से जुड़े कर्मी कोई जानकारी ही नहीं दे रहे।

उन्होंने बताया कि कई भाइयों के बीच जमीन की शेयरदारी के मामले में एक भाई से कागजात लेकर ही सर्वे कार्य किया जा रहा है। सर्वे कर्मी अन्य भाइयों से सम्पर्क नहीं कर रहे। वहीं, बाड़ा के ग्रामीण विजय कुमार झा ने आरोप लगाया है कि उनकी पंचायत के मिल्की मौजे का सर्वे कार्य पूरा कर लिए जाने की बात कर्मियों द्वारा बताई गई है। परन्तु, मिल्की मौजे से जुड़े कई रैयतों ने अपने कागजात अभी तक जमा नहीं किए हैं। इसके अलावा अन्य कई रैयत व उनके वंशजों ने बताया कि सर्वे कार्य के नाम पर कई वर्ष पहले भी जमीन का कागजात लिया गया था। इस बार भी फिर से कागजात लिया गया है।

सर्वे कार्य का अंजाम क्या होगा, यह तो ऊपर वाला ही जानता है। इस संदर्भ में कानूनगो विशाल कुमार पंडित ने बताया कि भू-सर्वे कार्य में पारदर्शिता बरती जा रही है। अगर कहीं शिकायत है तो एलपीएम पर्चा निर्गत होने के बाद भूस्वामी प्रपत्र 8 एवं 14 के जरिए दावा आपत्ति कर सकते है। इस अंचल के 10 मौजा के प्रारूप का प्रकाशन भी हो चुका है।

अमीन पर कार्रवाई की अनुशंसा

इधर गया जिले फतेहपुर अंचल के नीमी पंचायत स्थित राजस्व ग्राम डाढ़ा के विशेष सर्वेक्षण अमीन शिवजी राम द्वारा 06 सितंबर को सोशल मीडिया पर रिश्वत लेने का वायरल मामले में उनके विरूद्ध कार्रवाई के लिए जिला बंदोबस्त अधिकारी ने भू-अभिलेख एवं परिमाप विभाग के निदेशक को अनुशंसा पत्र भेजा है। अमीन द्वारा रैयत/किसानों से विशेष सर्वेक्षण कार्य में पांच सौ रुपए रिश्वत लेने की पुष्टि होने पर बंदोबस्त अधिकारी के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। बंदोबस्त अधिकारी के मुकेश कुमार के अनुशंसा पत्र में कहा गया कि इस संबंध में संबंधित अमीन से स्पष्टीकरण पूछा गया। अमीन द्वारा समर्पित स्पष्टीकरण को असंतोषप्रद पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bihar News - Famethename 2026.

Bihar News, बिहार न्यूज़, Bihar Samachar: पढ़ें बिहार की ख़बरें हिंदी समाचार की प्रमुख वेबसाइट Bihar News पर, जानिए अपने राज्य के विभिन्न जिले

.