ओडिशा के जंगल से लौटे बिहार के एक और मजदूर की मौत, रहस्यमयी बीमारी से अब तक 4 की जान गई

ओडिशा के जंगल से लौटे बिहार के एक और मजदूर की मौत, रहस्यमयी बीमारी से अब तक 4 की जान गई


पटना जिले के बाढ़ में पिछले हफ्ते मजदूों का एक ग्रुप बीमार होकर ओडिशा से लौटा था। ओडिशा के सुनसान जंगल में टावर लगाने गए थे। वहां से आने के बाद बीमार पड़ गए। अब तक चार मजदूरों की मौत हो चुकी है।

ओडिशा के जंगल से लौटे बिहार के एक और मजदूर की मौत, रहस्यमयी बीमारी से अब तक 4 की जान गई
Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटनाSat, 14 Sep 2024 02:22 AM
share
Share

बिहार के पटना जिले के बाढ़ में बीते दिनों ओडिशा से लौटे एक और मजदूर ने दम तोड़ दिया। रहस्यमयी बीमारी से अब तक चार मजदूरों की जान जा चुकी है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। चारों मजदूर ओडिशा में मजदूरी करने गए थे। लोगों का कहना है कि मजदूरों को सुनसान जंगल में टावर लगाने का काम मिला था। वहीं, उन्हें किसी बीमारी ने चपेट में ले लिया। इसके बाद एक-एक कर चार मजदूरों ने दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, विशेषज्ञों का दावा है कि मजदूरों की जान मलेरिया की वजह से गई।

जानकारी के मुताबिक रहस्यमयी बीमारी से ग्रसित चौथे मजदूर शाहिद ने शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत पश्चिम बंगाल के आसनसोल के एक अस्पताल में हुई। परिजन उसे बाढ़ से ही इलाज के लिए वहां ले गए थे। उसके साथी मजदूर मोहम्मद सलीम और उमर उर्फ चुन्नू का इलाज चल रहा है। मजदूरों के परिजन लगातार हुई मौत से डरे हुए हैं। कुछ लोग इसे दिमागी बुखार भी बता रहे हैं।

ये भी पढ़े:बिहार के इस गांव में पांच बच्चों की मौत से हड़कंप, जांच करने पहुंचे एक्सपर्ट

परिजन के अनुसार इलाजरत मजदूर मोहम्मद सलीम की हालत में सुधार हो रहा है। बता दें कि मजदूरों का ग्रुप एक हफ्ते पूर्व ओडिशा से बीमार होकर लौटा था। ओडिशा से लौटे मजदूरों की रहस्यमय बीमारी से मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के निर्देश पर मेडिकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम का कहना है कि मजदूर मलेरिया के शिकार हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *