पटना में जेपी नड्डा ने बीजेपी कोर कमेटी की ली बैठक, पार्टी पदाधिकारियों को दिया टास्क, इन मुद्दों पर चर्चा

पटना में जेपी नड्डा ने बीजेपी कोर कमेटी की ली बैठक, पार्टी पदाधिकारियों को दिया टास्क, इन मुद्दों पर चर्चा


बिहार के दो दिन के दौरे पर आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार देर रात प्रदेश कार्यालय में भाजपा की प्रदेश कोर ग्रुप और कोर कमेटी की बैठक की। इस दौरान नड्डा ने सदस्यता अभियान के दौरान हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समुदाय के लोगों को पार्टी से जोड़ने का टास्क पदाधिकारियों को सौंपा है।

खासकर पिछड़ा -अति पिछड़ा समाज की उन जातियों को पार्टी से जोड़ने की सलाह दी है, जो पार्टी की राष्ट्रवादी नीतियों से प्रभावित होकर देश की उन्नति में भागीदार होना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ, दिलीप जायसवाल सहित सदस्यता अभियान की टोली और प्रदेश महामंत्रियों ने उनको सदस्यता अभियान की अब तक हुई प्रगति और आगे चलाये जाने वाले अभियानों की जानकारी दी। इससे पहले आज नड्डा ने गया, भागलपुर और किशनगंज को अस्पतालों को सौगात दी है। इस मौके पर नड्डा ने कहा कि आने वाले समय में पटना और बिहार मेडिकल हब के रूप में विकसित होंगे। दरभंगा एम्स जल्द बन कर तैयार होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन करेंगे।

मिस्ड कॉल देकर बन गए सदस्य, BJP की सदस्यता अभियान का हुआ आगाज; यह सभी बने मेंबर

इस मौके पर विपक्ष पर भी जेपी नड्डा ने हमला बोला। बिना नाम लिए कहा कि वो कभी अपने कामों की रिपोर्ट नहीं दे सकते, इसकी जगह उनका एकमात्र उद्देश्य फूट डालो और राज करो की रहती है। वो सिर्फ बांटने की ही राजनीति कर सकते हैं। लोगों से अपील की, कि वो काम करने वालों को अपना आशीर्वाद दें, और काम न करने वालों को आराम करने दें। नड्डा ने सीएम नीतीश कुमार के काम की भी जमकर तारीफ की। कहा कि उन्होने बिहार की सूरत बदल दी है। स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किया है। NMCH का खोया हुआ गौरव लौटाया और आज यह अस्पताल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *