वैशाली में पार्षद की हत्या; बदमाशों ने तीन गोलियां मारी, इलाज के दौरान मौत

वैशाली में पार्षद की हत्या; बदमाशों ने तीन गोलियां मारी, इलाज के दौरान मौत


वैशाली जिले में पार्षद पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें तीन गोलियां पार्षद पंकज राय को लगी हैं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक के हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र के दिग्घी में वार्ड नंबर 5 के पार्षद पंकज राय पर हमला हुआ। 

जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें तीन गोली लगी है। पंकज अपने घर के पास ही कपड़े की दुकान पर बैठे हुए थे, तभी हमलावरों ने की गोलियां बरसा दी। खून से लथपथ पंकज राय को परिजन सदर अस्पताल ले गए। जहां पंकज ने दम तोड़ दिया।

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक हमले की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। और सघन चेकिंग कर रही है। वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *