ससुराल में दामाद की छुरा घोंपकर हत्या, साला बोला- पट्टीदारों से विवाद का समझौता कराने आए थे जीजा

ससुराल में दामाद की छुरा घोंपकर हत्या, साला बोला- पट्टीदारों से विवाद का समझौता कराने आए थे जीजा


छपरा जिले के मटिहान में ससुराल का विवाद निपटाने आए युवकी की छुरा, फरसा औ लाठी-डंडों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मृतक 35 वर्षीय डब्लू सिंह अमनौर पुरवारी टोला के सरयुग सिंह का पुत्र था। घटना शुक्रवार की देर रात करीब दस बजे की है। युवक का मटिहान के विनोद सिंह के यहां ससुराल है। वो अपनी पत्नी को लेकर ससुराल में पूजा में शामिल होने आया था। देर शाम ससुरालवालों का अपने पट्टीदारों से झगड़ा हो गया।

जिसके बाद युवक को पट्टीदारों ने पकड़ लिया और ताबड़तोड़ छुरा, फरसा, लाठी-डंडों से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटनास्थल पर काफी खून पसरा हुआ था और फरसा भी पड़ा हुआ था। हत्यारे घर छोड़ कर फरार हो गए। बताया जाता है कि हमलावर पट्टीदारों के घर में कुछ दिन पहले एक किशोर की मौत हो गई थी। फिर उनकी गाय मर गई थी। पट्टीदारों का आरोप था कि मृतक का साला पवन डायन है। इसी बात पर शुक्रवार की शाम पट्टीदार गाली-गलौच कर रहे थे। फिर घर पर ईंट-पत्थर चलाने लगे।

मुजफ्फरपुर रेप-मर्डर कांड में बड़ा खुलासा, आरोपित और मृतका में बार बार बातचीत

जिसके बाद पवन ने 112 डायल कर पुलिस को बुलाया। तब पुलिस और डब्लू ने मिल-बैठकर मामले को सुलझा दिया, लेकिन पुलिस के जाते ही पट्टीदार ने डब्लू के साले पवन को पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी। पवन अपनी पत्नी को लेकर थाने पर केस करने जा रहा था। तभी पट्टीदारों ने उसके बहनोई डब्लू को पकड़ लिया। फिर बगल में सड़क पर ले जाकर छुरा, फरसा, लाठी डंडे से वार कर हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *