पूर्णिया में अवैध कब्जा हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, मजिस्ट्रेट को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

पूर्णिया में अवैध कब्जा हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, मजिस्ट्रेट को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा


पूर्णिया में अवैध कब्जा हटाने पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस और मजिस्ट्रेट को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मीडिया के सामने ही मजिस्ट्रेट की पिटाई शुरू कर दी। ये पूरा मामला खजांची हाट थाना के रंगभूमि मैदान के पास हाउसिंग कॉलोनी का है। जहां कोर्ट के आदेश पर अवैध कब्जा हटाने पुलिस पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक जमीन 12 साल पहले ही हाउसिंग बोर्ड द्वारा दूसरे के नाम से आवंटित हुई थी। लेकिन कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। जिस पर घर और दुकानें तक बना डाली थीं।

 इस मामले में अवैध कब्जाधारियों को नोटिस भी जारी हुआ था। लेकिन बावजूद इसके जमीन खाली नहीं की। जिसके बाद आज प्रशासन पुलिस फोर्स और जेसीबी लेकर पहुंचा था। लेकिन जैसे ही कार्यवाही शुरू की हंगामा हो गया। बुलडोजर के चलते ही लोगों ने मजिस्ट्रेट की लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। फिर महिला पुलिस और अन्य पुलिसकर्मियों को भी जमकर पीटा। 

इस दौरान महिलाओं ने जमकर हंगामा भी किया और महिला पुलिस पर कपड़ा फाड़ने का आरोप भी लगा दिया. इसके बाद मजिस्ट्रेट और पुलिस बल वहां से भाग गए। अतिरिक्त पुलिस बल के आने के बाद अब स्थित काबू में हैं। इस घटना में मजिस्ट्रेट समेत कई महिला पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *