Turban gone president post gone now removal from ministry Lalu daughter Rohini Acharya attacks BJP Samrat Choudhary

Turban gone president post gone now removal from ministry Lalu daughter Rohini Acharya attacks BJP Samrat Choudhary


ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) ने बिहार भाजपा में बड़ा फेरबदल किया है। 16 माह से  प्रदेश अध्यक्ष पद पर काबिज सम्राट चौधरी को हटाकर नीतीश कुमार की सरकार में भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा की कमान सौंप दी गयी है। इसे लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। बीजेपी के बड़े और छोटे नेता नये प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को बधाई दे रहे हैं तो आरजेडी सम्राट चौधरी पर हमलावर है। पार्टी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी और सारण सीट से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी रोहिणी आचार्या ने सम्राट चौधरी पर तीखा वार किया है। सोशल मीडिया के माध्यम से रोहिणी ने कहा है कि अध्यक्ष पद के बाद अब सम्राट चौधरी से मंत्री पद भी छीन लिया जाएगा। सम्राट चौधरी वर्तमान में बिहार सरकार में डिप्टी सीएम और वित्त समेत कई विभागों के मंत्री हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रोहिणी आचार्या ने सम्राट चौधरी को तिलमिला देने वाला पोस्ट डाला है। उन्होंने लिखा है- सिर भी मुंडवाना पड़ा , पगड़ी भी उतारनी पड़ी , अब अध्यक्षता भी गयी। अब हेकड़ी, लम्पटई, बदजुबानी , बड़बोलेपन का बचा – खुचा भूत भी उतर जाएगा , जब जल्द ही मंत्रिपद भी छिन जाएगा। रोहिणी आचार्या ने लिखा है कि पाक – पावन रिश्तों पर ओछी टिप्पणी करने वालों, बुजुर्गों के प्रति बदनियती रखने वालों के साथ बुरा ही होता है , परमपिता परमेश्वर सब देखता है।

पार्टी ने आज न्याय किया; सम्राट चौधरी के अध्यक्ष पद से हटने से गदगद हैं भाजपा के पूर्व सांसद हरि मांझी


 

दरअसल रोहिणी आचार्या ने सम्राट चौधरी के उस बयान की याद दिलाई है जो उन्होंने रोहिणी आचार्या को सारण लोकसभा सीट पर इंडिया ब्लॉक का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद दिया था। लालू यादव ने  बेटी रोहिणी आचार्य को बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ सारण सीट पर आरजेडी का टिकट दिया था। तब सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर सौदा करने का आरोप लगाया और कहा था कि राजद सुप्रीमो ने बेटी को भी नहीं छोड़ा। किडनी लेने के बाद भी बेटी को भी टिकट दिया। उन्होंने आरोप लगाया था कि राजद चुनावों में टिकट का सौदा करती है।  सम्राट चौधरी के इस बयान पर उस समय भी सियासी घमासान पैदा हो गया था। लालू यादव के कैंप करने के बाद रोहिणी सारण सीट पर राजीव प्रताप रूडी से चुनाव हार गईं और सिंगापुर चली गईं। उन्होंने यह ट्वीट सिंगापुर से ही किया है।

यह भी पढ़ें- दिलीप जायसवाल के हाथ बिहार बीजेपी की कमान, 16 माह रहे सम्राट चौधरी; EBC के साथ कोर वोटर पर नजर

 

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी ने बिहार के संगठन में उलटफेर करके सबको चौंका दिया है। खगड़िया जिले के मूल निवासी दिलीप जायसवाल पूर्णिया अररिया, किशनगंज क्षेत्र से तीसरी बार विधान पार्षद हैं। कई वर्षों तक वह प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष रहे। अभी सिक्किम के प्रभारी हैं। डॉ. जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप कर पार्टी ने बड़ी सधी चाल चली है। अति पिछड़ा वोट बैंक को साधने के साथ पार्टी ने अपने कोर वोटर का ख्याल रखा है। कुशवाहा समाज से आने वाले सम्राट के ठीक पहले संजय जायसवाल भी प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। दिलीप जायसवाल केंद्रीय अमित शाह के काफी करीबी हैं और बिहार सीएम नीतीश कुमार को भी पसंद हैं। उनके अध्यक्ष बनाए जाने से बिहार में एनडीए के मजबूत होने की उम्मीद बीजेपी ने जताई है। 

अमित शाह के करीबी, नीतीश भी करेंगे पसंद; कौन हैं बिहार भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *