Headlines

Shravani Mela group of Kanwarias left for Pahleja will do Jalabhishek of Garibnath Muzaffarpur walking 85 KM

Shravani Mela group of Kanwarias left for Pahleja will do Jalabhishek of Garibnath Muzaffarpur walking 85 KM


ऐप पर पढ़ें

Shravani Mela 2024: बिहार में रविवार को श्रावणी मेला 2024 की शुरुआत हो गई। सावन की पहली सोमवारी पर भोलेनाथ का जलाभिषेक के लिए डाक कांवरियां रविवार सुबह में गंगाजल के लिए पहलेजा घाट के लिए रवाना हो चुके हैं। मुजफ्फरपुर और आसपास के जिलों के हजारों की संख्या में शिवभक्त पहलेजा से मुजफ्फरपुर के बीच कांवर पथ पर है  वे दोपहर तक पहलेजा घाट पहुंचेंगे और गंगा में डुबकी लगाकर डाक कांवर का संकल्प लेकर पैदल गरीबनाथ मंदिर के लिए रवाना हो जाएंगे। और बिना रुके गरीबनाथ धाम की यात्रा तय करेंगे। और आधी रात से जलाभिषेक शुरू करेंगे। इस बीच मुजफ्फरपुर समेत पूरे बिहार के विभिन्न जिलों के हजारों शिवभक्त पहलेजा से मुजफ्फरपुर के बीच लगभग 85 किलोमीटर की कांवर यात्रा पर हैं।

आधी रात से पहुंचने लगे थे साधारण कांवरियां 

साधारण कांवरियों की जत्था शहर में आधी रात से हीं प्रवेश करने लगे। सुबह से हीं जिले के फकुली से लेकर गरीबनाथ मंदिर तक जगह-जगह चौक चौराहों पर जिला प्रशासन की टीम कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात हैं। साथ हीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी शिविर लगा रखी है। यहां कांवरियों के लिए इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है। दव और मरहम-पट्टी की जा रही है। 

आरडीएस कॉलेज में लगे हैं टेंट सिटी कांवरियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था का है व्यापक इंतजाम

जिला प्रशासन के द्वारा रामदयालु सिंह कॉलेज के खेल मैदान में कांवरियों के लिए टेंट सिटी लगाए गए हैं। यहां पर सौ से अधिक फोल्डिंग एवं बेड लगाए गए हैं। साथ हीं परिसर में महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग  स्थाई शौचालय व स्नानागार की सुविधा दी गई है। इसके अलावा चलंत शौचालय की भी व्यवस्था नगर निगम के द्वारा किया गया है। टेंट सिटी में एक स्टेज बनाएं गय हैं जहां पर कांवरियों धार्मिक गीत संगीत का आनंद उठा सकेंगे।

मुजफ्फरपुर व्यवसायी संघ डीएन हाई स्कूल में लगाया है शिविर 

मुजफ्फरपुर व्यवसायी संघ द्वारिका नाथ हाई स्कूल में शिविर लगाया है यहां कांवरियों को खाने पीने का पानी स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा दव और विश्राम की सुविधा दी गई है। इसके अलावा शौचालय की भी महिला पुरुष का अलग-अलग व्यवस्था की गई है। 


मंदिर में जलाभिषेक के लिए की गई है दो तरह की सुविधाएं 

गरीब नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने आने वाले कांवरियों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। रात्रि नौ बजे तक साधारण कांवरियां गर्भ गृह में जलाभिषेक कर सकते हैं। वहीं नौ बजे के बाद अरघा पर जलाभिषेक की सुविधा दी गई है जो अनवरत सोमवार की दोपहर तक चलेगा। उसके बाद पुनः गर्भ गृह में जलाभिषेक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *