Kosi Gandak river in spate Nitish minister gave news of relief Know what is the latest update

Kosi Gandak river in spate Nitish minister gave news of relief Know what is the latest update


ऐप पर पढ़ें

नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बाद गंडक और कोसी नदी भारी उफान है। महज बीते 24 घंटे में कोसी में 1.55 लाख क्यूसेक, जबकि गंडक में 1.35 लाख क्यूसेक पानी बढ़ गया है। इसके कारण कई और नदियों के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी की संभावना है। जिस पर राज्य के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने राहत की खबर दी है। और बताया कि अब दोनों नदियों में पानी घटना शुरू हो गया है। 

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि रविवार दोपहर के बाद से कोशी और गंडक नदी में पानी का घटना शुरू हुआ है। हालांकि, घटते पानी के क्रम में ही तटबंध के कटाव की आशंका अधिक रहती है। इसको देखते हुए 24 घंटे निगरानी की जा रही है। मॉनिटरिंग कर रहे विभाग के अभियंता प्रमुख और मुख्य अभियंता खुद इन क्षेत्रों में कैंप कर रहे हैं। अब भी इन नदियों में सामान्य से अधिक पानी का बहाव हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक किसी विपरीत परिस्थिति की सूचना कहीं से प्राप्त नहीं हुई है।

यह भी पढ़िए- गंडक नदी में उफान आने से 100 से ज्यादा लोग फंसे, 24 घंटे से बच्चे-बूढ़े सभी भूखे; रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

आपको बता दें नेपाल के तराई वाले इलाके और उत्तर बिहार की नदियों के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश से गंडक-कोसी के अलावा बागमती, अधवारा, महानंदा नदियों के जलस्तर में सबसे तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। अगले 24 से 72 घंटे में इन नदियों के कई स्थानों पर खतरे के निशान के पार होने की संभावना व्यक्त की गयी है। जल संसाधन विभाग के अनुसार बागमती-अधवारा शिवहर-सीतामढ़ी में जबकि गंडक के गोपालगंज के डुमरियाघाट पर और महानंदा के पूर्णिया व कटिहार में लाल निशान के पार कर जाएगी।

इसके अलावा कोसी नदी के सुपौल और सहरसा में भी खतरे के निशान के पार होने की संभावना है। शनिवार की शाम वीरपुर बराज पर कोसी नदी का जलस्तर 1.15 लाख से बढ़कर 2.70 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया, जबकि गंडक का जलस्तर वाल्मीकिनगर बराज पर 83 हजार से बढ़कर 2.18 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया। यह दोनों जलस्तर इस साल का सर्वाधिक है। यही नहीं दोनों स्थानों पर इन नदियों के जलस्तर में तेज बढ़ोतरी जारी था।

यह भी पढ़िए- Bihar FLood News: नेपाल में भारी बारिश से कोसी और गंडक नदी में उफान, हाई अलर्ट पर बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *