Mother and brother stabbed to death father left half dead Son bloody madness in domestic dispute

Mother and brother stabbed to death father left half dead Son bloody madness in domestic dispute


ऐप पर पढ़ें

सीवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलेथा गांव में गुरुवार की शाम आपसी विवाद में एक युवक ने मां और भाई की चाकू घोंपकर जान ले ली। वहीं पिता को भी चाकू से जख्मी कर दिया। इस घटना में मृत मां की पहचान सुशीला देवी और छोटे भाई की पहचान सूरज साह के रूप में हुई है। जबकि पिता शिवनाथ साह गंभीर रूप से घायल हैं। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। 

बताया गया है कि गुरुवार की शाम को अवधेश साह अपने मवेशियों से दूध निकाल रहा था। इस दौरान छोटा भाई टेंट का सामान कहीं ले जाने के लिए निकालने लगा। अवधेश के मना करने पर घर के अन्य सदस्यों में कहासुनी शुरू हो गयी। वहीं, मां और बाप भी मौके पर पहुंचकर झगड़ा छुड़ाने लगे। लेकिन धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और चाकूबाजी होने लगी। 

यह भी पढ़िए- बगीचे में आम तोड़ने से रोका तो 15 साल के लड़के की पीट-पीटकर हत्या, बाप-बेटा फरार

अवधेश कुमार के हाथ में भी चाकू था, इससे उसने अपने छोटे भाई सूरज साह और मां सुशीला देवी, पिता शिवनाथ साह पर वार कर दिया। चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल सभी जमीन पर गिर गए और शरीर से अत्यधिक खून निकलने लगा। इधर, जबतक सुशीला देवी और उसके पुत्र सूरज को सदर अस्पताल लाया जाता, उससे पहले घटनास्थल पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

वहीं, इस घटना में घायल शिवनाथ साह, अवधेश साह व पुत्र आलोक साह का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। वहीं एसपी कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस मामले मेंअपसी विवाद में घटना हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *