Vande Bharat Express Stones pelting in Bihar Patna Howrah train windows broken Passengers scared

Vande Bharat Express Stones pelting in Bihar Patna Howrah train windows broken Passengers scared


ऐप पर पढ़ें

Vande Bharat Express Train: बिहार में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है। पटना से हावड़ा जा रही वंदे भारत ट्रेन पर शुक्रवार को शरारती तत्वों ने पत्थर फेंके। इससे ट्रेन की खिड़की के शीशा टूट गए। अचानक हुए पथराव से ट्रेन में सवार यात्री भी डर गए। हालांकि, इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। ट्रेन पर पथराव की घटना मोकामा में हाथीदह जंक्शन और बड़हिया स्टेशन के बीच हुई। 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह पटना से हावड़ा के लिए ट्रेन नंबर 22348 वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना हुई। मोकामा से आगे निकलने के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने चलती ट्रेन पर पत्थर फेंके। बताया जा रहा है कि दो-तीन पत्थर ट्रेन की खिड़कियों पर लगे, जिससे शीशे दरक गए। पत्थर फेंके जाने से यात्री अचानक से डर भी गए थे। हालांकि, ट्रेन हावड़ा की ओर बढ़ती रही। आरपीएफ ने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पथराव करने वाले शरारती तत्वों की पहचान के लिए कार्रवाई की जा रही है।

 

बता दें कि बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की यह कोई पहली घटना नहीं है। बीते अप्रैल में वाराणसी से रांची जा रही वंदे भारत पर सासाराम में करवंदिया स्टेशन के पास पत्थर फेंके गए थे। इससे पहले जनवरी महीने और पिछले साल भी वंदे भारत ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं सामने आई थीं। 

बिहार में वंदे भारत पर फिर पथराव, उपद्रवियों ने ट्रेन पर फेंके पत्थर, बोगी क्षतिग्रस्त

बता दें कि पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत पिछले साल सिंतबर महीने में हुई थी। इस रूट की यह सबसे तेज ट्रेन है। पटना से हावड़ा की 530 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन महज साढ़े 6 घंटे में कवर करती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *