NEET paper leak CBI to question jailed mastermind Ravi Atri in there be more revelations

NEET paper leak CBI to question jailed mastermind Ravi Atri in there be more revelations


ऐप पर पढ़ें

नीट पेपर लीक की जांच कर रही सीबीआई टीम उत्तर प्रदेश की मेरठ जेल में बंद मास्टरमाइंड रवि अत्री से पूछताछ की तैयारी कर रही है। अब तक की जांच में सामने आया है कि बिहार के पटना और नालंदा जिले की सीमा से नीट का प्रश्न पत्र लीक कराने में रवि अत्री की अहम भूमिका थी। वह जेल में रहते हुए ही अपनी गैंग चला रहा है। नीट पेपर लीक के आरोपी अतुल वत्स और संजीव मुखिया उसके साथ ही काम करते हैं। अतुल जहानाबाद, तो संजीव नालंदा का रहने वाला है। फिलहाल ये दोनों फरार हैं।

रवि अत्री से पूछताछ के बाद नीट पेपर लीक मामले में और खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि रवि का नाम पहले भी कई भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक में नाम आ चुका है। वह मूलरूप से यूपी के ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है। 16 साल पहले वह मेडिकल की तैयारी करने राजस्थान के कोटा गया था, वहीं से पेपर लीक गिरोह से जुड़ गया। फिलहाल यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में वह मेरठ की जेल में बंद है।

सीबीआई को आशुतोष और मुकेश की रिमांड मिली, नीट पेपर लीक में क्या है इनकी भूमिका?

इधर, नीट पेपर लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम शुक्रवार को दूसरी बार पटना के कंकड़बाग के साथ ही खेमनीचक स्थित लर्न एंड प्ले स्कूल पहुंची। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई गई। सीबीआई आरोपी आशुतोष उर्फ चिंटू और मनीष प्रकाश से पूछताछ के बाद मकान मालिक प्रभात कुमार और उनकी पत्नी का नाम सामने आने पर जांच एजेंसी सबूत जुटा रही है। बता दें कि 5 मई को हुई नीट परीक्षा का पेपर 4 मई को ही सॉल्वर गैंग के पास आ गया था। पटना से सबसे पहले पेपर लीक की सूचना मिली थी।

 

बेऊर जेल में बंद 13 आरोपियों से जल्द पूछताछ होगी

सीबीआई पटना की बेऊर जेल में बंद नीट पेपर लीक के 13 आरोपियों से जल्द पूछताछ करेगी। इसके लिए सीबीआई के विशेष कोर्ट ने गुरुवार को ही जांच एजेंसी को अनुमति दे दी थी। इसमें दानापुर का निवासी आयुष राज, रोहतास निवासी बिट्टू कुमार, दानापुर निवासी अखिलेश कुमार, समस्तीपुर निवासी सिकंदर यादवेंदु, पटना के नेपाली नगर निवासी आशुतोष कुमार, पटना के ही एकंगरसराय क्षेत्र निवासी रोशन कुमार, गया जिले का नीतीश कुमार, समस्तीपुर का अनुराग यादव, रांची का अभिषेक कुमार, गया के बाराचट्टी क्षेत्र का निवासी शिवनंदन कुमार, रांची का अवधेश कुमार, पटना का अमित आनंद और समस्तीपुर की एक महिला रानी कुमारी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *