7 people died in a single day due to lightning thunderstorm in Bihar during Monsoon season

7 people died in a single day due to lightning thunderstorm in Bihar during Monsoon season


ऐप पर पढ़ें

बिहार में मॉनसून सीजन शुरू होते ही वज्रपात से मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे के भीतर राज्य में ठनका गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है। खराब मौसम के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से भागलपुर और मुंगेर जिले में मंगलवार को दो-दो लोगों की जान चली गई। जमुई, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण जिले में एक-एक शख्स की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को भी बिहार में ठनका से 5 लोगों ने दम तोड़ा था।

जानकारी के मुताबिक पूर्वी चंपारण जिले की चरगाहा पंचायत स्थित परशुरामपुर में खेत से लौट रहे 10 साल का बच्चा अपनी मां के सामने ही ठनका की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पडो़स के पश्चिम चंपारण जिले के कंगली थाना स्थित वार्ड 12 में मंगलवार सुबह आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से घर के दरवाजे पर बैठी ममता देवी (22) की मौत हो गई। उसके साथ बैठी बड़ी बहन की बेटी सनवेदा जख्मी हो गई।

मुंगेर जिले के टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से पतघाघर निवासी 30 वर्षीय बौनू यादव की मौत हो गई। इसी जिले में गंगा पार दियारा से घर लौटने के दौरान ठनका गिरने से कल्याणटोला भेलवा गांव निवासी दिनेश सिंह की जान चली गई। सिमुलतला में दोस्तों के साथ जामुन बीनने गए 7 साल के बच्चे की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई।

मॉनसून ने पकड़ी स्पीड, 48 घंटे के भीतर पूरे बिहार में झमाझम बारिश का अलर्ट

भागलपुर जिले के नाथनगर स्थित दराधी बहादुरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में फसल देखने गए किसान संजीव दास की मौत हो गई। इसी जिले के कहलगांव में अमडंडा थाना इलाके के माधोपुर बथानी पंचायत स्थित पेरियक गांव में खेत में काम कर रहे एक किसान की ठनका की चपेट में से जान चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *