Bloody game in land dispute in Patna Bihar Mukhiya nephew shot incident captured in CCTV

Bloody game in land dispute in Patna Bihar Mukhiya nephew shot incident captured in CCTV


ऐप पर पढ़ें

पटना के दीघा के यदुवंशी नगर स्थित माइका कालोनी में जमीन विवाद में अपराधियों ने नकटा दियारा पंचायत के पूर्व मुखिया भागीरथ प्रसाद के भतीजे मुकेश कुमार उर्फ गोपी पर गोलीबारी कर दी। इसमें वे जख्मी हो गए। मुकेश के पैर में दो गोली लगी है। बाद में हमलावर ईंट और पत्थर चलाते हुए फरार हो गए। परिजनों ने घायल मुकेश को पहले दानापुर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने दीघा-दानापुर रोड जाम कर आगजनी की। खबर लिखे जाने तक इलाके में तनाव बरकरार था। परिजनों ने पुलिस पर आरोपितों को प्रश्रय देने का अरोप लगाया है। घटना स्थल से पुलिस ने छह खोखे बरामद किए हैं। एएसपी विधि व्यवस्थ- 2 दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से दो आरोपित विमल राय और धर्मेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस छापे मार रही है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में दो अपराधियों का एनकाउंटर, दारोगा का पिस्टल खींच उसी हत्या की फिराक में थे बदमाश

यदुवंशी नगर स्थित माइका कॉलोनी में घटना सुबह करीब 10.30 बजे घटी। पोल्सन रोड स्थित विवादित जमीन पर नकटा दियारा की सरपंच का पति विमल राय और उसके लोग कब्जा करने की जुगत में थे। घटना से आधा घंटे पहले मुकेश ने विमल गोप के खिलाफ दीघा थाने में लिखित शिकायत दी थी। हमला का आशंका भी जताया गया था। चाचा भागीरथ प्रसाद का आरोप है कि बावजूद इसके पुलिस ना तो मौके पर आई और ना ही कोई कार्रवाई की।

इसी बीच 10 की संख्या में आए अपराधियों ने मुकेश पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश राइफल और पिस्टल से लैस थे। आरोपितों ने करीब एक दर्जन गोलियां चलाई। नकटा दियारा की सरपंच सुंदरी देवी के पति विमल राय उर्फ विमल गोप पर पहले से थाने में कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2023 में पालसन रोड में एक शादी के दौरान उसने हर्ष फायरिंग की थी। इससे वहां हड़कंप मच गया है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विमल गोप के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। एक दर्जन लोग पहले मुकेश से मारपीट करते दिख रहे हैं। बाद में उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। घायल मुकेश कुमार की पत्नी रिंकी कुमारी ने बताया कि पुलिस शुरुआत से ही लापरवाही बरत रही है। बीते रविवार को घटना के बाद यदि पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया होता तो आज यह नौबत नहीं आती। बीते रविवार को जमीन विवाद में कुर्जी इलाके में पीड़ित और आरोपित पक्ष के बीच जमकर मारपीट हुई थे। पिस्टल के बट से हमले से एक पक्ष का सिर फट गया था। श्याम बहादुर सिंह की शिकायत पर दीघा पुलिस ने के दर्ज कर राकेश राय को पकड़ा था।

ढाई घंटे तक सड़क जाम कर की आगजनी

घटने से गुस्साए लोगों ने ढाई घंटे तक दीघा-दानापुर सड़क को जाम कर दिया और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों में पुलिस के प्रति खासा आक्रोश था। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि घटना से आधा घंटा पहले दीघा पुलिस को सूचना दी गई थी कि कुछ लोग जमीन पर कब्जा करने वाले हैं। बावजूद पुलिस नहीं आई। इसी बीच आरोपितों ने घर पर चढ़कर गोलियां बरसाने लगे। सूचना मिलने पर एएसपी दिनेश कुमार पांडेय, थानेदार ब्रजकिशोर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझा कर जाम हटाया। जाम के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *