Modi Cabinet 3 new faces from Bihar suspense over Giriraj Singh Nityanand Rai

Modi Cabinet 3 new faces from Bihar suspense over Giriraj Singh Nityanand Rai


ऐप पर पढ़ें

नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में इस बार बिहार से कई नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। इसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू, चिराग पासवान की लोजपा रामविलास और जीतनराम मांझी की हम के कोटे से मंत्री बनाए जाएंगे। हालांकि पार्टियों के स्तर पर इस पर अभी अंतिम निर्णय होना बाकी है। मोदी सरकार 2.0 में मंत्री रहे गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय को लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।

पिछली बार मोदी सरकार में बिहार से पांच मंत्री थे। इनमें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री रहे आरके सिंह इस बार आरा से चुनाव हार चुके हैं। केंद्रीय वन पर्यावरण राज्यमंत्री रहे अश्विनी कुमार चौबे को बीजेपी ने इस बार टिकट ही नहीं दिया। इसी तरह रालोजपा प्रमुख केंद्रीय मंत्री रहे पशुपति कुमार पारस भी इस बार चुनाव नहीं लड़े। ऐसे में इन तीनों की जगह मोदी कैबिनेट 3.0 में नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। वहीं केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रहे गिरिराज सिंह बेगूसराय से जबकि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रहे नित्यानंद राय उजियारपुर से चुनाव जीत गए हैं। इन दोनों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा या नहीं, यह आलाकमान के स्तर पर तय होगा। 

एनडीए का प्रमुख घटक दल जेडीयू भी इस बार मंत्रिमंडल में शामिल होगा। पार्टी को तीन-चार मंत्री पद मिलने की संभावना है। चिराग पासवान की लोजपा-आर से भी एक-दो मंत्री बनाए जा सकते हैं। पशुपति पारस की जगह चिराग को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है। इसके साथ ही हम के संरक्षक जीतन राम मांझी के भी मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा तेज है।

मोदी के दो और नीतीश के चार मंत्रियों के गढ़ में हारा एनडीए, इन दिग्गजों का बिगड़ा गणित

 

वैसे शुक्रवार को दिल्ली में बीजेपी शासित राज्यों के सीएम-डिप्टी सीएम की बैठक होनी है। इस बैठक में यह तय होने की उम्मीद है कि बीजेपी कोटे से किस राज्य के कितने और कौन-कौन मंत्री होंगे। इसके बाद एनडीए की बैठक होगी। ऐसी संभावना है कि इस बैठक में एनडीए के किस घटक दल को कितने मंत्री पद मिलेंगे, इस पर चर्चा हो सकती है। कोटा मिलने के बाद ही पार्टियों के स्तर पर चर्चा होगी कि किसे मंत्री बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *