Bihar Lok Sabha Results turncoats Lovely Bima Abhay Vijaylakshmi Gulab Ajay Rajbhushan Deepak won or lost

Bihar Lok Sabha Results turncoats Lovely Bima Abhay Vijaylakshmi Gulab Ajay Rajbhushan Deepak won or lost


ऐप पर पढ़ें

बिहार में लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। सारे दल और कैंडिडेट हार-जीत का हिसाब कर रहे हैं। चुनाव में दोनों प्रमुख गठबंधन की तरफ से कुल 11 ऐसे कैंडिडेट मैदान में थे जो चुनाव से पहले अपनी पुरानी पार्टियों को छोड़कर नए दल में आए थे। एनडीए में ऐसे 4 उम्मीदवार थे और वो सारे जीत गए। इंडिया गठबंधन ने ऐसे 7 लोगों को टिकट दिया था जिसमें 2 ही जीत पाए। एनडीए के दलबदलु कैंडिडेट में लवली आनंद, वीणा सिंह, विजय लक्ष्मी कुशवाहा और राजभूषण निषाद शामिल हैं जो शिवहर, वैशाली, सीवान और मुजफ्फरपुर जीते हैं। महागठबंधन के अभय कुशवाहा औरंगाबाद और मनोज कुमार सासाराम से जीते हैं।

शिवहर लोकसभा में आरजेडी से जेडीयू में पहुंचीं लवली आनंद ने आरजेडी की रितु जायसवाल को हराया। मुजफ्फरपुर लोकसभा में वीआईपी से बीजेपी में शामिल राजभूषण निषाद ने बीजेपी से कांग्रेस में गए अजय निषाद को हराया। सीवान लोकसभा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा से जेडीयू में आईं विजयलक्ष्मी कुशवाहा ने निर्दलीय हेना शहाब को हराया। वैशाली लोकसभा में रालोजपा से लोजपा-आर में आईं वीणा सिंह ने आरजेडी के मुन्ना शुक्ला को हराया। औरंगाबाद लोकसभा में जेडीयू से आरजेडी में गए अभय कुशवाहा ने भाजपा के सुशील कुमार सिंह को हराया। सासाराम लोकसभा में बसपा से कांग्रेस में आए मनोज कुमार ने भाजपा के शिवेश राम को पराजित किया।

बिहार में लोकसभा चुनाव लड़े नेताओं के बेटा, बेटी और दामाद का क्या हुआ?

अब उन नेताओं का हिसाब जो पाला बदलकर भी हार गए। वाल्मीकि नगर लोकसभा में भाजपा से राजद में गए दीपक यादव को जेडीयू के सुनील कुमार कुशवाहा ने हरा दिया। झंझारपुर लोकसभा में वीआईपी के टिकट पर लड़ने के लिए भाजपा से निकाल दिए गए सुमन महासेठ को जेडीयू के रामप्रीत मंडल ने परास्त कर दिया। इसी सीट पर आरजेडी से बसपा में गए गुलाब यादव तीसरे नंबर पर रहे। जेडीयू से राजद में जाकर पूर्णिया लोकसभा से लड़ीं बीमा भारती को निर्दलीय पप्पू यादव ने तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया। दूसरे नंबर पर जेडीयू के संतोष कुशवाहा रहे।

पप्पू यादव जीते, पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा को हरवाया, बाकी निर्दलीय का क्या हुआ?

समस्तीपुर लोकसभा में एनडीए से कांग्रेस में गए जेडीयू मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी को लोजपा-आर की शांभवी चौधरी ने शिकस्त दी। सन्नी लोजपा का टिकट मांगने चिराग पासवान के पास सपरिवार दिल्ली गए थे लेकिन टिकट जेडीयू के दूसरे मंत्री अशोक चौधरी ने अपनी बेटी के लिए हथिया लिया। वहीं, जहानाबाद लोकसभा में लोजपा-आर से बसपा में गए अरुण कुमार तीसरे नंबर पर रहे जिन्हें आरजेडी के सुरेंद्र यादव और जेडीयू के चंदेश्वर चंद्रवंशी ने पछाड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *