Munger Lok Sabha Results 2024 Winner Counting trend lead Lalan Singh JDU Anita Devi RJD

Munger Lok Sabha Results 2024 Winner Counting trend lead Lalan Singh JDU Anita Devi RJD


Munger Results 2024: मुंगेर लोकसभा सीट पर जेडीयू के ललन सिंह ने 80870 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है। राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आरजेडी की अनीता देवी को हराया है। ललन सिंह को 550146 वोट मिले जबकि डॉन अशोक महतो की बीवी अनिता देवी को 469276 मत प्राप्त हुए। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को मुंगेर में मतदान हुआ था। 

18:05 PM- मुंगेर में जेडीयू के ललन सिंह 77395 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं आरजेडी की अनीता देवी पीछे चल रही हैं।

16:20 PM- मुंगेर में जेडीयू के ललन सिंह 48534 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं आरजेडी की अनीता देवी पीछे चल रही हैं।

13:55 PM- मुंगेर में जेडीयू के ललन सिंह 50 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं आरजेडी की अनीता देवी पीछे चल रही हैं।

13:06 PM- मुंगेर में जेडीयू के ललन सिंह 49 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं आरजेडी की अनीता देवी पीछे चल रही हैं।

11:51 AM- मुंगेर में जेडीयू के ललन सिंह 31 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं आरजेडी की अनीता देवी पीछे चल रही हैं।

10:00 AM- मुंगेर में जेडीयू के ललन सिंह महज 41 वोटों से आगे चल रहे हैं। आरजेडी की अनीता देवी फिलहाल पीछे हैं।                        

8:00 AM- मुंगेर सीट पर मतगणना शुरू

मुंगेर सीट पर हमेशा से ही बाहुबली और राजनीति के दिग्गजों की नजर रही है। पहले मुंगेर पर यादवों और कुशवाहा वोटरों का ही वर्चस्व रहा था। लेकिन साल 2008 में परिसीमन के बाद यहां भूमिहारों का भी दबदबा बढ़ गया। नए परिसीमन के बाद पहली दफा जदयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह तथा दूसरी बार बाहुबली सुरजभान सिंह लोजपा की बीणा देवी तथा तीसरी बार जदयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सांसद चुने गए। नए परिसीमन 2009 के बाद से मुंगेर संसदीय क्षेत्र से भूमिहार जाति के लोग ही सांसद बनते आ रहे हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू के ललन सिंह ने कांग्रेस की नीलम देवी को डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। 2014 में एलजेपी की वीणा ने जेडीयू के ललन सिंह को एक लाख से ज्यादा मतों से मात दी थी। 2024 में एक बार फिर से जेडीयू के मौजूदा सांसद ललन सिंह और आरजेडी की अनीता देवी के बीच है। 

मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा सीटें हैं। जिसमें मुंगेर, जमालपुर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय, मोकामा, बरह शामिल हैं। जिसमें तीन पर बीजेपी, दो पर आरजेडी और एक पर कांग्रेस का कब्जा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *