ऐप पर पढ़ें
Karakat Results 2024 LIVE: काराकाट सीट पर सीपीआई के राजाराम सिंह 105302 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने 368662 वोट हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर भोजपुरी गायक पवन सिंह हैं। वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने यहां पर अपनी हार मान ली है। उन्होंने इसको लेकर एक्स पर पोस्ट लिखा है।
7.15 PM Karakat Results 2024 LIVE: काराकाट सीट पर सीपीआई के राजाराम सिंह 105302 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने 368662 वोट हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर भोजपुरी गायक पवन सिंह हैं, जिन्होंने 263360 वोट हासिल किए। वहीं, उपेंद्र कुशवाहा ने हार मार ली है।
5.05 PM Karakat Results 2024 LIVE: काराकाट में राजा राम सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। राजाराम सिंह ने 292641 वोट हासिल किया है। निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह उनसे 85730 वोटों से पीछे हैं।
1.05 PM Karakat Results 2024 LIVE: काराकाट में राजाराम सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। माले के उम्मीदवार ने 34962 वोटों की बढ़त बना रखी है। उपेंद्र कुशवाहा दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
10.30 AM Karakat Results 2024 LIVE: काराकाट में पहले राउंड के बाद माले प्रत्याशी राजाराम सिंह को 18221 मत मिले। दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को 17377 मत मिले हैं। वही एनडीए प्रत्याशी तीसरे नंबर पर है। उन्हें 13547 मत प्राप्त हुआ है।
10.25 AM Karakat Results 2024 LIVE: काराकाट लोकसभा सीट पर आंकड़े फिर बदल गए हैं। अब यहां पर माले के राजाराम आगे हो गए हैं। पवन सिंह दूसरे और उपेंद्र कुशवाहा तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।
10.15 AM Karakat Results 2024 LIVE: काराकाट लोकसभा सीट पर आंकड़ों में थोड़ा बदलाव हुआ है। यहां पर पवन सिंह ने बढ़त बना ली है। अब उपेंद्र कुशवाहा पीछे हो गए हैं।
8.15 AM Karakat Results 2024 LIVE: काराकाट लोकसभा सीट पर शुरुआती रुझान में उपेंद्र कुशवाहा आगे चल रहे हैं। पवन सिंह यहां पर पीछे चल रहे हैं।
8.00 AM Karakat Results 2024 LIVE: काराकाट में पोस्टल बैलट की गिनती शुरू हो चुकी है। जल्द ही यहां से रुझान आने शुरू हो जाएंगे।
काराकाट की सीट के प्रमुख उम्मीदवारों में उपेंद्र कुशवाहा, राजाराम कुशवाहा और
पवन सिंह प्रमुख नाम हैं। जहां उपेंद्र कुशवाहा एनडीए उम्मीदवार हैं, वहीं सीपीआई माले के राजाराम सिंह कुशवाहा को इंडिया गठबंधन का समर्थन हासिल है। साल 2008 में अस्तित्व में आई इस सीट पर तीन बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। साल 2009 में महाबली कुशवाहा ने जेडीयू के टिकट पर यहां से चुनाव जीता और सांसद बने थे। इसके बाद अगले चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा रालोसपा के सीट पर चुनाव लड़े और आरजेडी के कांति सिंह का मात देकर कब्जा जमाया। इस चुनाव में जेडीयू के महाबली तीसरे स्थान पर रहे। हालांकि 2019 में महाबली ने फिर से वापसी की और उपेंद्र कुशवाहा को हराया था। काराकाट सीट पर अभी तक किसी सांसद ने दोबारा जीत हासिल नहीं की है। ऐसा इस बार भी होता दिख नहीं रहा है क्योंकि महाबली सिंह इस बार चुनावी मैदान में नहीं हैं। उपेंद्र कुशवाहा और महाबली दोनों एनडीए का ही हिस्सा हैं। ऐसे में इस बार उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को बनाया गया है। कुशवाहा बहुत इस क्षेत्र में कांटे की टक्कर होने के आसार हैं। हालांकि दिलचस्प बात यह है कि रोहतास जिले के अंर्तगत आने वाले इस संसदीय इलाके की सभी छह विधानसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन का कब्जा है।
